Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बेरोजगार युवाओं ने बंदीग्रह की भूमि में दुकानों के निर्माण की उठाई मांग।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

बेरोजगार युवाओं ने बंदीग्रह की भूमि में दुकानों के निर्माण की उठाई मांग।

युवाओं की जिलाधिकारी से गुहार दुकान निर्माण से 40 से 50 युवा जुड़ेंगे रोजगार से।

लोहाघाट के स्टेशन बाजार में स्थित न्यायिक बंदी ग्रह के जाने से बंदी ग्रह की जमीन पर लोहाघाट क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं ने शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की मांग डीएम चंपावत से की है। बेरोजगार युवा चेतन, मनीष, कविंद्र, रोहित, ऋषभ,सुरेश सहित कई बेरोजगार युवाओं ने कहा आज वह लोग पढ़ लिख कर घरों में बेरोजगार पड़े है कई कोशिशें के बावजूद नौकरियां नहीं मिल पा रही है। तथा वह स्वरोजगार करना चाहते हैं पर लोहाघाट क्षेत्र में दुकाने उपलब्ध नहीं है। अगर उपलब्ध भी है तो कई महंगे किराए पर उपलब्ध हो रही है ।इतना अधिक किराया देना उनके बस का नहीं। बेरोजगा युवाओं ने जिलाधिकारी चंपावत से मांग करते हुए कहा बंदी ग्रह की खाली हुई भूमि में शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण कर कर क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को दुकाने उपलब्ध कराई जाए ताकि वह उन दुकानों में रोजगार कर सके।

युवाओं ने कहा आज रोजगार सबसे बड़ी समस्या है। अगर इस भूमि में प्रशासन के द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जाता है तो क्षेत्र के कई युवा रोजगार से जुड़ सकते हैं और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत से बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस भूमि पर दुकानों का निर्माण करने की मांग की है। युवाओं ने कहा कई लोगों के द्वारा इस भूमि में कार पार्किंग खोलने की मांग की है। युवाओं ने कहा कार पार्किंग से किसी को रोजगार नहीं मिलेगा ।जबकि दुकानों का निर्माण होने से क्षेत्र के 40 से 50 युवाओं को रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। कहा जिलाधिकारी बेरोजगार युवाओं की पीड़ा का ध्यान रखते हुए इस भूमि पर दुकानों का निर्माण कार्य कराएंगे। युवाओं ने कहा नगर में चार से पांच कार पार्किंग बन चुकी है। तो वही व्यापार संघ व पालिका अध्यक्ष के द्वारा इस भूमि में कार पार्किंग निर्माण की मांग जिलाधिकारी से की गई है।फिलहाल वर्तमान में बंदी ग्रह भवन में कानूनगो कार्यालय चल रहा है।

जरूरी खबरें