Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:अनियंत्रित पिकअप ने कार को मारी टक्कर एक ही परिवार के चार लोग घायल दो हायर सेंटर रेफर 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 23, 2024
एनएच में फिर हुई दुर्अघटना अनियंत्रित पिकअप ने कार को मारी टक्कर एक ही परिवार के चार लोग घायल दो हायर सेंटर रेफर रविवार सुबह 9:00 बजे लोहाघाट घाट एनएच में सिंगदा के बागधारे के पास गाजियाबाद से पिथौरागढ़ को जा रहा पिकअपUP38T9221मोड़ में अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया और सड़क मे रपटता हुआ पिकअप सामने से पिथौरागढ़ से बनबसा की ओर आ रही स्विफ्ट डिजायर कार UK03B1514से जा टकराया दुर्घटना में कार सवार बनबसा निवासी शेखर चंद, उनकी पत्नी रश्मि चंद तथा उनके दो बच्चे शौर्य और सक्षम घायल हो गए दुर्घटना में सभी लोग बाल बाल बच गए घटना स्थल में   मौजूद लोगों ने घायलों की चीख पुकार सुनकर सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी सूचना पर बाराकोट चौकी के हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायलों को 108 के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टर दिक्षा ने सभी घायलों का उपचार किया डॉक्टर दिक्षा ने बताया दुर्घटना में रश्मि चंद व शौर्य चंद को गंभीर चोटे लगी है जिन्हें हायर सेंटर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया गया है लेकिन सभी घायलो की हालत खतरे से बाहर है दुर्घटना में पिकअप चालक रिंकू कुमार निवासी चंदौसी व एक अन्य शुभम निवासी हरियाणा को मामूली चोट आई है कुल मिलाकर एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई

जरूरी खबरें