Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

: लोहाघाट:व्यापार संघ भवन बनाने की मांग को लेकर लोहाघाट व्यापार संघ पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री धामी को दिया ज्ञापन 

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 6, 2024
व्यापार संघ भवन बनाने की मांग को लेकर लोहाघाट व्यापार संघ पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री धामी को दिया ज्ञापन शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट दौरे के दौरान लोहाघाट व्यापार संघ पदाधिकारियों ने व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की तथा व्यापार संघ लोहाघाट में व्यापारिक गतिविधियों हेतु व्यापार संघ भवन बनाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सोपा ज्ञापन में व्यापार संघ पदाधिकारियो ने बताया व्यापार संघ लोहाघाट में व्यापारिक गतिविधियों हेतु व्यापार संघ भवन की नितांत आवश्यकता है समय-समय पर नगर एवं नगर क्षेत्र से लगे व्यापारियों की बैठक आयोजित की जाती है जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु बैठक का आयोजन किया जाता है लेकिन भवन न होने के कारण व्यापारियों की यह बैठक खुले स्थानों में की जाती है व्यापार संघ पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हुए व्यापार संघ लोहाघाट हेतु व्यापार संघ भवन निर्माण करवाने की मांग की इस दौरान व्यापार संघ उपाध्यक्ष दिनेश सुतेरी ,कोषाध्यक्ष टीका देव खर्कवाल, महामंत्री विवेक ओली, सतीश खर्कवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें