Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बारिश के चलते जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों (टनकपुर व बनबसा को छोड़कर) में 01 सितंबर को छुट्टी

टनकपुर:9.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीज

खटीमा:सीएम धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार

लोहाघाट:स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया के सिंथेटिक ट्रैक में जल भराव से खिलाड़ी परेशान। ट्रैक के खराब होने का बड़ा खतरा।

चंपावत :मुख्यमंत्री ने बनबसा में प्रबुद्धजनों से किया संवाद, विकास कार्यों पर लिए सुझाव

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: लंपी वायरस से बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने ठाटा में शिविर लगाकर पशुओं मे किया टीकाकरण।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 31, 2026

लंपी वायरस से बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने ठाटा में किया टीकाकरण।

डॉ0जे0पी यादव के नेतृत्व में 100 पशुओं को लगाए गए लंपी वायरस से बचाव के टीके।

उधम सिंह नगर जिले में पशुओं में लंपी वायरस फेलने की आहट से चंपावत जिले में पशुपालन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आज सोमवार को लोहाघाट के पशु चिकित्सक डॉ 0जे0पी यादव के नेतृत्व में पशु चिकित्सालय की टीम के द्वारा लोहाघाट की ठाटा ग्राम सभा में शिविर लगाकर पशुओं में लंपी वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया तथा पशुपालकों को लंपी वायरस से पशुओं के बचाव की जानकारी दी गई। पशु चिकित्सक डॉक्टर जे0पी यादव ने बताया आज लोहाघाट की ग्राम सभा ठाटा में लंपी वायरस से बचाव के शिविर का आयोजन कर 100 पशुओं में लंपी वायरस से बचाव का टीका लगाया गया। डॉ 0जे0पी यादव ने बताया लंपी एक स्किन बीमारी है जिसमें पशुओं के शरीर में बड़े-बड़े दाने हो जाते हैं। डॉ0 जे0पी यादव ने समस्त पशुपालकों से अपनी गौशाला को साफ रखने, पशुओं की सफाई करने तथा गौशाला के पास धुवां लगाने को कहा गया ताकि धुएं से मक्खी, मच्छर व अन्य कीट पशुओं को ना काटे। उन्होंने समस्त पशुपालकों से अपने जानवरों को लंपी वायरस के टीके लगाने की अपील की है ताकि पशुओं को लंपी बीमारी से बचाया जा सके। डॉक्टर जे 0पी0यादव ने बताया अभी क्षेत्र में लम्पी का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।मालूम हो पूर्व में चंपावत जिले में लंपी वायरस से कई पशुओं की मौत हो गई थी। टीकाकरण अभियान में डॉक्टर जे0पी 0यादव तथा 1962 के पंकज ,प्रगतिशील पशुपालक तुलाराम आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें