रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रों में भी मची होली गायन की धूम। मच पीपल में खड़ी होली का आयोजन
Laxman Singh Bisht
Sun, Mar 1, 2026
सीमांत क्षेत्रों में भी मची होली गायन की धूम। मच पीपल में खड़ी होली का आयोजन

चंपावत जिला पूरी तरह होली के रंग में रंग चुका है। जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह महिलाओं व पुरुषों के द्वारा खड़ी होली का गायन किया जा रहा है। तो वही लोहाघाट के सीमांत क्षेत्रों में भी होली की धूम मची हुई है। सीमांत मच पीपल गांव में आज रविवार को ग्रामीणों के द्वारा खड़ी होली का आयोजन किया गया।जिसमें ग्रामीणों के द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर सामूहिक तौर पर ढोल की थाप के बीच शानदार खड़ी होली का गायन किया । तथा एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । गांव के युवा वर्ग के द्वारा भी अपने पूर्वजों की धरोहरों को आगे बढ़ाया जा रहा है। वही होली पर्व को मनाने के लिए प्रवासी बड़ी तादाद में अपने गांव पहुंचे है तथा होली गायन का आनंद ले रहे हैं।