रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शिशु/विद्या मन्दिर चमदेवल के वार्षिकोत्सव में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।
Laxman Singh Bisht
Sat, Apr 18, 2026
शिशु/विद्या मन्दिर चमदेवल के वार्षिकोत्सव में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।
चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र गुमदेश में विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चमदेवल के वार्षिकोत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाध्यापक आनंद सिंह ओली व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य रायकोट कुंवर प्रतिनिधि डुंगर सिंह प्रथोली रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ में दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने कुमाऊनी,गढ़वाली ,पंजाबी ,राजस्थानी नृत्य से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह धौनी, प्रबंधक जोगा सिंह धौनी ,सामाजिक कार्यकर्ता रामलीला समिति के अध्यक्ष नर सिंह धौनी, समस्त विद्यालय परिवार के शिक्षक गण उपस्थित रहे
अतिथियों के द्वारा बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों की भरपूर सराहना की गई। मुख्य अतिथि द्वारा विद्या भारती की कार्यप्रणाली तथा संस्कारवान शिक्षा पर प्रकाश डाला गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह बोहरा ने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्र वासियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य चतुर सिंह धौनी ने किया। कार्यक्रम में भावना कलौनी, कविता बोहरा श्रीमती रेखा कलौनी, गंगा चंद,तथा हरीश जोशी ,रविचंद ने भरपूर सहयोग किया।



