रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : लोहाघाट:समूह की महिलाओं ने नाबार्ड के सहयोग से लिया एपण कला का प्रशिक्षण
Laxman Singh Bisht
Mon, May 26, 2025
समूह की महिलाओं ने नाबार्ड के सहयोग से लिया एपण कला का प्रशिक्षण
समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने के लिए आज सोमवार 26 मई को जनपद चम्पावत के विकास खंड लोहाघाट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित समूह की महिलाओं को नाबार्ड के सहयोग से सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम के तहत ऐपण प्रशिक्षण दिया गया ।सहायक परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें समूह की 30 महिलाएं शामिल हुई ।
नाबार्ड की डीएमएम स्वाति ,खंड विकास अधिकारी ,के0 एस 0 रावत, बीएमएम मुशीर अहमद, भगत लाल कोहली आदि ने बताया प्रशिक्षण का उद्देश्य समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ना है। कहा आज उत्तराखंड की ऐपण कला को काफी पसंद किया जा रहा है जो रोजगार का एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।