Sunday 22nd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जंगल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने मां झूमां को किया समर्पित।

लोहाघाट:सीएम धामी ने ऑनलाइन मां झूमाधुरी के किए दर्शन मां का लिया आशीर्वाद।

लोहाघाट:चौखाम बाबा मंदिर में जिलाधिकारी ने भेंट की सीएम संस्कृति संवर्धन किट ,

बाराकोट:बोतड़ी में शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट से भड़के ग्रामीण। विरोध शुरू।

लोहाघाट:कुमाऊं के सुप्रसिद्ध भीम पादुका में बह रही श्री राम कथा की धारा।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कुमाऊं के सुप्रसिद्ध भीम पादुका में बह रही श्री राम कथा की धारा।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 22, 2026

कुमाऊं के सुप्रसिद्ध भीम पादुका में बह रही श्री राम कथा की धारा

कुमाऊं क्षेत्र के लोहाघाट के किमतोली स्थित पावन भीम पादुका शिव मंदिर में इन दिनों संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन चल रहा है। 20 मार्च से प्रारंभ हुई इस कथा के तीसरे दिन श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दिव्य जन्म प्रसंग का रसपान कर आनंदित हो उठे।

कथा के तृतीय दिवस पर क्षेत्र के प्रसिद्ध कथा व्यास पं. नकुल पंत ने अत्यंत भावपूर्ण शैली में श्रीराम जन्म कथा का वर्णन किया। उन्होंने भगवान के अवतरण के दिव्य रहस्य को बताते हुए गौ माता की महिमा पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौ माता ही भगवान के प्रकट होने का प्रमुख कारण होती हैं, और गौ पालन से जीवन में पवित्रता एवं दिव्यता का संचार होता है।उन्होंने सभी को गौ पालन पर विशेष जोर दिया।

इस पावन आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं का उत्साह और सहयोग निरंतर बढ़ता जा रहा है। कथा स्थल पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस में डूब रहे हैं।

कथा के मुख्य आयोजक महंत 108 राम गिरी महाराज जी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में नाकोट, किमतोली, कनेडी, नसखोला, ठाटा, सुदरका, बनोली, खतेडॉ, गगनोला, कोटला, ढोरजा सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

वहीं नित्य प्रातः पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान आचार्य मोहित पांडेय, पीयूष चिल्कोटी, भुवन पाण्डेय एवं अजय पाण्डेय द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराए जा रहे हैं।कार्यक्रम में भक्ति रस की धारा प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार के प्रसिद्ध भजन गायक ईश्वर उपाध्याय एवं मोहन जोशी अपनी टीम के साथ मधुर भजनों की प्रस्तुति दे रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि यह संगीतमय श्री राम कथा 26 मार्च तक चलेगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कथा में सहभागिता एवं सहयोग की अपील की है।.

जरूरी खबरें