Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सरकार की बेरुखी से उत्तराखंड की जनता अपने को ठगा कर रही है महसूस: मेजर संतोषी

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 4, 2025

सरकार की बेरुखी से उत्तराखंड की जनता अपने को ठगा कर रही है महसूस: मेजर संतोषी

उत्तराखंड वासियों के मूल अधिकारो एवं राज्य की सांस्कृतिक विरासत को बचाने की जरूरत।

सीएम के जिले की दोनों विधानसभा में भ्रष्टाचार चरम पर।यूकेडी सरकार आने पर गैरसेंन में बनेगी राज्य की राजधानी

सीएम के खिलाफ मजबूत दावेदार खड़ा करेगी यूकेडी: मेजर संतोषी भंडारी उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी )ने मिशन 2027 के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। इसी क्रम में उत्तराखंड क्रांति दल की महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत मेजर संतोषी भंडारी व केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी चंपावत जिले के दो दिनी भ्रमण कार्यक्रम के तहत लोहाघाट पहुंचे। जहां उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल के जिला स्तरीय पदाधिकारियो के साथ जनसंपर्क किया। मेजर संतोषी ने कहा अगर उत्तराखंड को बचाना है तो यूकेडी को आगे लाना होगा जिसके लिए 38 साल देश सेवा के बाद मेने यूकेडी ज्वाइन की है। कहा राज्य गठन में यूकेडी की सबसे बड़ी भूमिका रही थी। यूकेडी के दोनों शीर्ष नेताओं ने कहा यूकेडी 2027 चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल करेगी और यूकेडी की सरकार बनते ही राज्य की राजधानी गैरसैण में बनाई जाएगी। दोनों शीर्ष से नेताओं ने कहा जिस अवधारणा के साथ राज्य का गठन हुआ भाजपा व कांग्रेस की सरकारों ने उसे पूरी तरह भुला दिया है। विकास की बातें सिर्फ भाषणों तक सीमित है। उत्तराखंड के पहाड़ों में कभी आजीविका का आधार रही कृषि का दायरा लगातार सिमट रहा है ,युवा पीढ़ी के पलायन वन्य जीवों के उत्पात और कम उपज ने पहाड़ के खेतों को वीरान कर दिया है। कहा राज्य बनने से पहले पहाड़ आबाद थे अब वीरान होते जा रहे हैं। जबकि राज्य निर्माण का मकसद इन गांवों को विकास से जोड़ना था ।कहा सरकारों का ध्यान गांव की ओर आज तक गया ही नहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा ,स्वास्थ्य, सड़क संचार को अगर मजबूत किया होता तो हालात इस तरह खराब ना होते। उन्होंने कहा 25 साल मे पर्वतीय क्षेत्र के अधिकांश भाग खाली हो चुका है। जल, जंगल, जमीन की बात करने वाला कोई नहीं है। राष्ट्रीय दलों ने शहीदों के सपनों के इस राज्य को सिर्फ सत्ता की पाठशाला बनाकर छोड़ दिया है राज्य में बाहरी लोगों का कब्जा हो चुका है। भाजपा शासन में आए दिन प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है कहां धामी सरकार में राज्य में शराब व खनन माफियों का बोलबाला है। सत्ता रूढ़ दलों ने कभी राज्य वासियों की मनसा को समझने का प्रयास नहीं किया है। उत्तराखंड की जनता के लंबे संघर्ष घोर उत्पीड़न एवं उत्तराखंड के युवाओं ,मातृशक्ति और प्रबुद्ध नागरिकों के बलिदान के उपरांत उत्तराखंड राज्य निर्माण का लक्ष्य हासिल करने में हम सफल रहे हैं ।लेकिन राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी हम बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं।दूरस्थ गांवो से पलायन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गांव के गांव खाली होते जा रहे हैं।रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकारों द्वारा कोई ठोस पहल आज तक नहीं की गई है ।पलायन राज्य की एक बड़ी समस्या बन चुका है। इसके समाधान के लिए ठोस प्रभावी उपाय करने जरूरी है। कहा राज्य के पर्वतीय क्षेत्र से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखाई दिया। 25 वर्ष में खेती योग्य भूमिका रग़वा हजारों हेक्टेयर से अधिक घटा है ।उत्तराखंड में साहसिक ,आध्यात्मिक ,पर्यावरण पर्यटन और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तथा साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सार्थक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है पर सरकार सोई हुई है। मेजर संतोषी ने कहा उत्तराखंड राज्य आंदोलन का आगाज यूकेडी के नेतृत्व में शानदार था लेकिन आज सरकार राज्य की बुनियादी और निर्माण के कारक को भूल गई है। जबकि यह प्रेरणा के स्रोत होने चाहिए। कहा आज सबसे बड़ी चुनौती पलायन और बेरोजगारी है उत्तराखंड एक हिल स्टेट है और पहाड़ों के विकास के लिए इसे बनाया गया इसका ध्यान सरकारों को रखना था पर नहीं रखा गया। कहा जनप्रतिनिधियों का ध्यान सिर्फ सत्ता सुख भोगने व झूठी घोषणाएं करने पर है धरातल पर कार्य करने पर नहीं। कहा उत्तराखंड राज्य की दुर्दशा की काफी पीड़ा है यह सरासर राज्य आंदोलन कारियो व शहीदों का घोर अपमान है। उन्होंने कहा 2027 में यूकेडी पूरे जोर-जोर से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी उन्होंने प्रदेश की जनता से उत्तराखंड को बचाने के लिए यूकेडी को अपना समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के जिले की दोनों विधानसभा में भ्रष्टाचार चरम पर है। कहा यूकेडी मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव में मजबूत प्रत्याशी को उतारेगी। इस दौरान यूकेडी जिला अध्यक्ष दीपेश शर्मा ,संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता ,केंद्रीय मंत्री राजू भैया, जिला महामंत्री रमेश बिष्ट व भुवन खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें