रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जन्माष्टमी के मेले पर भारी भीड़ अव्यवस्थाओं व बारिश के बीच हुआ मेला। मेला ग्राउंड की खली कमी।
जन्माष्टमी के मेले पर भारी भीड़ अव्यवस्थाओं व बारिश के बीच हुआ मेला। मेला ग्राउंड की खली कमी।

व्यवस्था बनाने में पुलिस के छूटे पसीने।

मेला स्थल पर पालिका के द्वारा पार्क बनाने पर लोगों ने जताई गहरी नाराजगी।

एकता चौक से निकली राधा कृष्ण की आकर्षक झाकी।

व्यापारियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी। बारिश के बावजूद हजारों की तादात में पहुंचे लोग।

रिशेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

लोहाघाट नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज शनिवार को विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। मेले से पूर्व रिश्वेश्वर महादेव मंदिर लोहाघाट में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की तादात में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा सात दिन से चली आ रही श्रीमद् भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन किया गया।

आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। दोपहर बाद शुरू हुए मेले में हजारों की तादात में लोग पहुंचे । जिस कारण मेले में भारी अवस्थाएं हुई मेले में आई महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा भारी भीड़ की वजह से महिलाओं को मनचलों की हरकतों से काफी दिक्कतें हुई। पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तो वहीं लोगों ने कहा पिछले वर्ष तक मेले को मेला स्थल पर लगाया जाता था पर इस बार पालिका ने विकास के नाम पर पार्क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है जिस कारण मेले को सड़क में लगाना पड़ा। लोगों ने पालिका की कार्य प्रणाली व मानसिकता पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने कहा नगर के एकमात्र बरसों पुराने मेला स्थल( खाल)को भी पालिका ने पार्क के नाम पर समाप्त कर दिया है।

जिसका खामियाजा आज मेले में हुई अव्यवस्था के तौर पर देखने में सामने आया। जन्माष्टमी के मेले मे दूर-दूर क्षेत्र से आए सैकड़ो व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगाई हुई थी। जहां लोगों के द्वारा भारी अव्यवस्था व भीड़ के बीच खरीदारी की गई। हालांकि बीच-बीच में हुई मूसलाधार बारिश से मेले में काफी व्यवधान उत्पन्न हुआ। दोपहर बाद नगर के एकता चौक से व्यापारियों के द्वारा भव्य राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी निकाली गई। जिसमें हजारों की तादात में लोग शामिल हुए। झांकी में शामिल लोग हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, आया आया माखन चोर आया भजन गाते हुए नाचते व झूमते हुए चल रहे थे। तो वहीं मेले में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था तथा पुलिस के द्वारा आज वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई थी मनचलो की हरकतों पर पुलिस के द्वारा विशेष नजरे रखी जा रही थी।

पर मेला स्थल ना होने की वजह से आज मेले में आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने पालिका की कार्य प्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। तो दूर-दूर क्षेत्र से आए व्यापारियों ने कहा पिछले वर्ष तक मेला स्थल में दुकानें लगने से उन्हें काफी सुविधा होती थी तथा मेला स्थल में लोगों की भीड़ होने के कारण सड़क में अव्यवस्था का माहौल नहीं रहता था व्यापारियों ने कहा इस बार मेले में जगह की कमी काफी खली कई व्यापारी जगह न मिलने से वापस लौटे। तो वहीं लोगों के द्वारा मेले का भरपूर आनंद उठाया गया। तो वही थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व मे पुलिस ने स्थिति को बखूबी संभाला।

भंडारे में गोविंद सिंह बोहरा ,प्रहलाद सिंह मेहता, रमेश बिष्ट, भैरव दत्त राय, सचिन जोशी, सुनील चौबे, दीपक सुतेड़ी , कैलाश बगोली, बृजेश महरा,कीर्ति बगौली सहित क्षेत्र की मातृशक्ति व युवाओं के द्वारा सहयोग किया गया।


















विज्ञापन