Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जानलेवा बनी बल्सो पुनियाल सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा अधिकारी रो रहे है बजट का रोना ।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 26, 2025

दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में नहीं लगाए गए चेतावनी बोर्ड। हो सकता है बड़ा हादसा। लोहाघाट।एकऔर सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के बड़े-बड़े दावे करती है। वही आदर्श जिला चंपावत में बाराकोट ब्लॉक की पीएमजीएसवाई की बल्सो पुनियाल सड़क जानलेवा बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता अजय बिष्ट ने बताया सड़क में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है ।पर संभावित दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में विभाग के द्वारा कोई चेतावनी बोर्ड व कासन टेप तक नही लगाया गया है ।अजय बिष्ट ने बताया सड़क में कभी भी बड़ा हादसा देखने को मिल सकता है ।उन्होंने कहा जब उनके द्वारा पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता से क्षतिग्रस्त स्थानो में सड़क मे सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की गई तो उन्होंने शासन से बजट न मिलने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया है ।कहा कई स्थानों में सड़क टूट कर काफी सकरी हो चुकी है और नीचे गहरी खाई ।वाहन चालक अपनी व यात्रियों की जान जोखिम में डालकर वाहन निकाल रहे है।कोहरे के कारण चालक को इन स्थानो में वाहन निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।अजय बिष्ट ने कहा चोमेल क्षेत्र की अधिकतर सड़कें बदहाल हो चुकी हैं पर शासन प्रशासन के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। कहा अगर इस सड़क में कोई भी दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पीएमजीएसवाई व प्रशासन की होगी।

जरूरी खबरें