रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:प्रभावित भेड़ पालक को प्रशासन ने दी त्वरित राहत, 96 हजार की सहायता राशि। ठंड से 27 भेड़ों की हुई थी मौत
Laxman Singh Bisht
Thu, Apr 9, 2026
प्रभावित भेड़ पालक को प्रशासन ने दी त्वरित राहत, 96 हजार की सहायता राशि।
भेड़ पालक ने में जिलाधिकारी चंपावत व प्रशासन को दिया धन्यवाद

जनपद चंपावत के लोहाघाट तहसील अंतर्गत ग्राम बलाई पट्टी क्षेत्र खुना बोरा के जंगल में 08 अप्रैल 2026 को लगातार हो रही वर्षा एवं अत्यधिक ठंड के कारण एक दुःखद घटना सामने आई। धारचूला निवासी श भगत सिंह चलाल (पुत्र स्व. नंदन सिंह चलाल), उम्र 51 वर्ष की 27 बकरियों की ठंड के कारण मृत्यु हो गई।घटना की सूचना प्राप्त होते ही राजस्व विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावित पशुपालक को ₹96,000 (छियानवे हजार रुपये) की राहत राशि प्रदान की गई।उपजिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डागर के निर्देशन में यह राहत सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रभावित परिवार को तात्कालिक सहायता मिल सकी। तो वही तत्काल सहायता के लिए भेड़ पालक के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत व प्रशासन को धन्यवाद दिया गया है।