रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मायावती धर्मार्थ अस्पताल में होगा सर्जरी कैंप का आयोजन।
Laxman Singh Bisht
Wed, Jul 23, 2025
मायावती धर्मार्थ अस्पताल में होगा सर्जरी कैंप का आयोजन।
मायावती धर्मार्थ अस्पताल, लोहाघाट( चम्पावत) में पूर्व की भांति 4 सितंबर से 10 सितंबर एक विशेष सर्जरी कैंप का आयोजन किया जायेगा। यह स्वास्थ शिविर उन मरीजों के लिए है जो पित्त की थैली में पथरी, हर्निया, बबासीर (पाइल्स) जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं।इस शिविर में सभी सर्जरी लेप्रोस्कॉपी (दूरबीन विधि) अथवा आवश्यकतानुसार आधुनिक तकनीकों द्वारा की जाएंगी, जिससे रोगी को कम कष्ट होता है और जल्दी आराम मिलता है। ऑपरेशन का कार्य लंदन के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. कृष्णा सिंह के द्वारा किया जाएगा, जो इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त हैं।
जिन रोगियों को उपरोक्त बीमारियों की शिकायत है, वे शीघ्राति शीघ्र मायावती धर्मार्थ अस्पताल पहुंचकर ऑपरेशन करने से पूर्व अपनी जांच कराएं, ताकि वे इस शिविर में समय पर पंजीकरण करवा सकें और नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्राप्त कर सकें।
इस शिविर का उद्देश्य सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उच्च स्तरीय इलाज सुलभ कराना है। 

