रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लोहाघाट:राज्य आंदोलन कारियो ने मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी से की मुलाकात।
Laxman Singh Bisht
Sun, Nov 2, 2025
राज्य आंदोलन कारियो ने मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी से की मुलाकात।
राज्य आंदोलनकारी के हितों में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए और उत्तराखंड राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आज रविवार को लोहाघाट में राज्य आंदोलन कारियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिवसीय अधिकारी उप सचिव सुभाष चंद्रा से मुलाकात कर प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया । दिवसीय अधिकारी द्वारा बताया किया गया कि प्रदेश सरकार शासन स्तर पर राज्य आंदोलनकारी के हितों मे विभिन्न योजना संचालित कर रही है और आगे भी राज्य आंदोलनकारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी ,जिला सचिव राजू गड़कोटी, हरगोविंद बोरा, योगेश मेहता ,भूपेश देव ,सुरेन्द्र बोहरा, सुरेश ढेक, भुवन जोशी ,अर्जुन ढेक, सुभाष बगौली ,नवीन ओली ,विजय ढेक, राम सिंह, सुभाष बगोली आदि मौजूद रहे