Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी ने पर्यटन मंत्री से लोहाघाट नगर को नैनीताल की तर्ज पर विकसित करने की मांग की 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 25, 2024
राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी ने पर्यटन मंत्री से लोहाघाट नगर को नैनीताल की तर्ज पर विकसित करने की मांग की कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के लोहाघाट आगमन पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी ने लोहाघाट नगर को नैनीताल की तर्ज पर विकसित करने की मांग की.पर्यटन लघु सिंचाई लोक निर्माण विभाग ग्रामीण सड़क मंत्री सतपाल महाराज को संबोधित मांग पत्र में कहा है कि लोहाघाट नगर ब्रिटिश काल से बसा हुआ शहर होने के साथ-साथ उत्तराखंड में एक अलग पहचान रखता है वर्तमान में कोली झील के निर्माण होने से पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यधिक महत्वपूर्ण शहर बन गया है इस हेतु इसे नैनीताल की तर्ज पर पर्यटकों हेतु विकसित किया जाना अति आवश्यक प्रतीत होता है. श्री गड़कोटी ने अपने मांग पत्र में कहा है कि लोहाघाट का स्टेशन बाजार,खड़ी बाजार, रामलीला मैदान एवं मीना बाजार होते हुए हथरंगिया तक पर्यटकों के पैदल भ्रमण हेतु उचित विकसित किया जाना आवश्यक है जिससे कि क्षेत्रीय व्यापारियों का रोजगार बढ़ेगा और क्षेत्रीय उत्पादों को भी बाजार मिल सकेगा.   [caption id="attachment_22371" align="alignnone" width="300"] गड़कोटी ने अपने मांग पत्र में लोहाघाट के मां झुमाधुरी मंदिर , प्रसिद्ध मां लड़ीधुरा मंदिर को पर्यटन मानचित्र से जोड़ने एवं पर्यटन मद से विशाल सत्संग भवन विकसित करने, मां हिंगला देवी मंदिर तक रोपवे, लोहाघाट के प्रसिद्ध बाणासुर किले को पर्यटन हेतु विकसित करने, प्रसिद्ध ब्यानधुरा मंदिर पहुंच मार्ग निर्माण एवं मेला स्थल विकसित करने, सुई के प्रसिद्ध मां भगवती मंदिर एवं होली प्रांगण के सौंदरीकरण, कोलीढेक झील में पर्यटकों हेतु सैड निर्माण, शौचालय निर्माण, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्था करने, श्री हरेश्वर एवं क्रांतेश्वर महादेव मंदिर में सुगम संपर्क मार्ग निर्माण एवं सौंदरीकरण, मां अखिल तरणी मंदिर में विसाल सत्संग भवन का निर्माण करने का मांग पत्र भी सोंपा है[/caption]

जरूरी खबरें