Friday 20th of March 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे बीएलओ की मदद

लोहाघाट:सीएम धामी ने किमतोली रोसाल सड़क हॉट मिक्स कार्य की दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

रुद्रपुर:कुट्टू के आटे से बना खाने खाने से 11 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी बने भाजपा जिला मीडिया संयोजक

लोहाघाट:बारिश के बावजूद डिलीवरी प्वाइंट में रसोई गैस लेने वालों की लगी भारी भीड़।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी बने भाजपा जिला मीडिया संयोजक

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 20, 2026

राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी बने भाजपा जिला मीडिया संयोजक

लोहाघाट। समाजसेवी प्रमुख राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक बनाए गए।भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आज शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व की अनुमति से लोहाघाट क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व छात्र नेता एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी को राजू गड़कोटी को जिले का मीडिया संयोजक बनाया है।ज्ञात हो कि राजू गड़कोटी छात्र जीवन से ही संघर्षशील एवं युवाओं के पसंदीदा नेता होने के साथ-साथ विकास के विशेष मुद्दों को सुलझाने एवं सरकार तक पहुंचाने के लिए लोकप्रिय हैं। गड़कोटी पूर्व में छात्र संघ अध्यक्ष, महासचिव, छात्र संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव, राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिला सचिव सहित सामाजिक संगठनों के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए पूर्व में बाल कल्याण समिति के सदस्य रहते हुए सक्रिय राज्य आंदोलनकारी हैं।

गड़कोटी श्री राम जन्मभूमि के लिए धन संग्रह एवं अक्षत वितरण जैसे कार्यक्रमों में भी संयोजक की भूमिका में रहे हैं तथा विगत 25 वर्षो से समाज के बीच रहकर वर्ष 2025 में लोहाघाट नगर पालिका के अध्यक्ष पद के जनप्रिय मजबूत दावेदारों में से एक रहे हैं।गड़कोटी को भारतीय जनता पार्टी का संगठन के प्रति उनके कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर राजू गड़कोटी ने प्रदेश नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , संगठन महामंत्री अजेय जी एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूर्व से ही संगठन के सिपाही के नाते संगठन के लिए अपना समय देते हुए आए हैं और आगे भी प्रयास करेंगे कि वह संगठन के कार्य को जनजन तक पहुंचा कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। गड़कोटी ने कहा कि उनका सदैव लक्ष्य रहेगा कि वह समाज और संगठन के बीच सेतु का कार्य करते हुए जन जन तक संगठन की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों को पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत महामंत्री मुकेश कलखुडिया पूरन मेहरा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे सुभाष बगौली जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रेमा पांडे, शंकर पांडे युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश जोशी संयोजक गौरव पांडे गिरीश कुवंर देवेंद्र पाटनी राकेश बोरा जगदीश जोशी जगदीश बोरा सुनील पुनेठा कैलाश बोहरा कमलेश भट्ट राजू अधिकारी कैलाश पांडे ,ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ,महेंद्र ढेक ,जिला पंचायत सदस्य मनीषा कालाकोटी ,सूरज कुमार ,भास्कर गड़कोटी ,सचिन जोशी राजेश बिष्ट गौरव पांडे अर्जुन मेहरा ,लोहित खोलिया ,चंद्रशेखर बगौली सुरेंद्र बोहरा सहित समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

जरूरी खबरें