रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक की हुई जांच कमियो पर खेल सचिव ने जताई नाराजगी
Laxman Singh Bisht
Sat, Sep 6, 2025
छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक की हुई जांच कमियो पर खेल सचिव ने जताई नाराजगी
अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने खेल सचिव के सम्मुख प्रमुखता से उठाया मुद्दे को।
लोहाघाट । निर्माणाधीन स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे सिंथेटिक ट्रेक निर्माण की गुणवत्ता पर पूर्व सैनिक मयंक ओली ने सवाल उठाया था। मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सिंथेटिक ट्रेक निर्माण की जांच के आदेश देते हुए समिति गठित की तथा मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज जांच समिति के द्वारा सिंथेटिक ट्रैक की जांच की गई। मामले में आज शनिवार को प्रदेश के खेल सचिव अमित सिन्हा स्पोर्ट्स स्टेडियम लोहाघाट पहुंचे तथा स्टेडियम और सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण किया तथा पेयजल निर्माण इकाई (खेल इकाई) के मुख्य अभियंता रवींद्र कुमार को कार्य की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए तथा कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई ।
सचिव सिन्हा ने कहा कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई तो खेल विभाग स्टेडियम को अपने हैंडओवर नहीं लेगा ।इस दौरान पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल , लोहाघाट विकास संघर्ष समिति व पूर्व सैनिक मयंक ओली ने मामले को खेल सचिव व जिलाधिकारी के सामने प्रमुखता से रखा तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा विभागीय अभियंता को कार्य के निगरानी करने के लिए स्थाई तौर पर रखने तथा दर्शक दीर्घा, सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की। खेल सचिव व जिलाधिकारी के द्वारा सभी लोगों को उच्च गुणवत्ता युक्त कार्य करवाने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा वायु रथ महोत्सव समिति सुई बिसंग अध्यक्ष श्याम चौबे ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए कार्य को उच्च गुणवत्ता से करने की मांग की कहा गुणवत्ता में कभी पाए जाने पर ग्रामीणों के द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई तथा पूर्व सैनिक मयंक ओली के द्वारा मामले को उठाने के लिए उनकी सराहना की कहा समिति उनके साथ है। मामले में पूर्व सैनिक मयंक ओली ने सहयोग के लिए पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,लोहाघाट विकास संघर्ष समिति को धन्यवाद दिया साथ ही सिंथेटिक ट्रैक की जांच के लिए खेल सचिव जिला, अधिकारी चंपावत ,एसडीएम लोहाघाट को धन्यवाद दिया। इस दौरान डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति,एसडीमएम नीतू डांगर ,तहसीलदार जगदीश नेगी ,पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल
जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ,जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खरायत ,लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ,राजू भैया ,अजय गोरखा ,रमेश बिष्ट, ग्राम प्रधान योगेश ओली,क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि हिमांशु ओली ,समिति संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता ,कैप्टन आर एस देव , पूर्व सभासद दीपक शाह , राजकिशोर शाह सहित कई लोग मौजूद रहे।