Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आयुष चिकित्सा की आधुनिक पारंपरिक तकनीकों पर आशाओं का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 1, 2025

आयुष चिकित्सा की आधुनिक पारंपरिक तकनीकों पर आशाओं का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्नलोहाघाट स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें आयुष उपचार पद्धतियों के आधुनिक और पारंपरिक तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई। राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर गंगवार ने आयुष सेवाओं की संरचना, आरोग्य मंदिरों की भूमिका और स्वास्थ्य तंत्र में आशाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश भारती ने मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और सामान्य रोगों के लक्षण व आयुष उपचार पर उपयोगी जानकारी साझा की।

डॉ. जेबा मलिक ने मानसिक स्वास्थ्य, फॉर्म प्रक्रिया और रेफरल सिस्टम का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया, जबकि वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सिंह ने पंचकर्म, प्राकृतिक परीक्षण, जलोका चिकित्सा, न्यूरोथेरेपी और रेफरल मॉडल पर विस्तार से चर्चा की।प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक कु. उमा ने किया। विभाग के अनुसार, आशाओं को आधुनिक-पारंपरिक आयुष चिकित्सा विधियों की बेहतर समझ देने के लिए ऐसे प्रशिक्षण आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

जरूरी खबरें