Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विधायक दरोगा विवाद में एसपी ने बैठाई जांच। तीन सदस्य कमेटी करेगी मामले की जांच।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 26, 2025

विधायक दरोगा विवाद में एसपी ने बैठाई जांच। तीन सदस्य कमेटी करेगी मामले की जांच।सोमवार को खरही गांव मे अग्नि वीर दीपक के अंतिम संस्कार के दौरान लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पाटी थाने के दरोगा विपुल जोशी के बीच कहा सुनी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसपी चंपावत अजय गणपति ने मामले की जांच बैठा दी है। एस पी चंपावत ने कहा मामले की जांच सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा की अध्यक्षता में तीन सदस्य कमेटी करेगी। जांच कमेटी में पुलिस उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा ,एलआईयू निरीक्षक और पाटी के थानाध्यक्ष शामिल है। मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर गलती किसकी थी। मामले में लोहाघाट विधायक के द्वारा दरोगा पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। हालांकि विधायक मामले का निस्तारण होने की बात कह चुके है ।सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा ने बताया जल्द ही जांच कमेटी मामले की जांच शुरू कर देगी।

जरूरी खबरें