Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:श्री राधा कृष्ण मंदिर भरछाना मानेश्वर में श्री राम कथा की धूम

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 1, 2025

श्री राधा कृष्ण मंदिर भरछाना मानेश्वर में श्री राम कथा की धूम

जिले के मानेश्वर में श्री राधा कृष्ण मंदिर भरछाना में चल रही श्री राम कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्यासपीठ से कथावाचक पंडित राकेश चंद्र डुकलान ने कहा कि श्री राम सनातन धर्म के आधार स्तंभ हैं, वे मर्यादा के रक्षक पुरुषोत्तम हैं। श्रीराम के नाम का जाप मनुष्य को त्रिविध तापों से दूर करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भगवान राम एक महान राजा थे। उन्होंने दया, सत्य, सदाचार, मर्यादा, करुणा और धर्म का पालन किया। भगवान राम ने समाज के लोगों के सामने सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया था।कथा आयोजन में मुख्य आयोजनकर्ता ज्योतिषाचार्य पं. रेवाधर कलौनी, उनकी धर्मपत्नी जानकी देवी जगदीश चंद्र कलौनी, पुरोहित दीपक कुलेठा, नारायण दत्त पुनेठा, नारायण दत्त कलौनी, कृष्णानंद कलौनी, गिरीश चंद्र कलौनी, डॉ सतीश चंद्र पाण्डेय, चंद्रकांत पुनेठा, जगदीश चंद्र पुनेठा, ईश्वर बोहरा, अमर सिंह बोहरा, छवि पाण्डेय, विनोद पांडेय, चंद्रप्रकाश पंत, जतिन, चेतन, गौरव पांडेय, गौरव कालानी, तरुण, हर्षित, वैष्णव आदि लोग प्रमुखता से जुटे हुए हैं।

जरूरी खबरें