Sunday 22nd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जंगल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने मां झूमां को किया समर्पित।

लोहाघाट:सीएम धामी ने ऑनलाइन मां झूमाधुरी के किए दर्शन मां का लिया आशीर्वाद।

लोहाघाट:चौखाम बाबा मंदिर में जिलाधिकारी ने भेंट की सीएम संस्कृति संवर्धन किट ,

बाराकोट:बोतड़ी में शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट से भड़के ग्रामीण। विरोध शुरू।

लोहाघाट:कुमाऊं के सुप्रसिद्ध भीम पादुका में बह रही श्री राम कथा की धारा।

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बंदी ग्रह की भूमि पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का हो निर्माण युवाओं को मिले रोजगार :लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 22, 2026

बंदी ग्रह की भूमि पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का हो निर्माण युवाओं को मिले रोजगार :लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।

बेरोजगार युवाओं को मिला लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का साथ।

जवाहर पार्क को बच्चों के खेलने के लिए कराया जाए उपलब्ध। जल्द जिलाधिकारी से समिति करेगी मुलाकात।

लोहाघाट की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाली लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के द्वारा आज रविवार को रामलीला मैदान लोहाघाट में संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने बताया आज लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें समिति के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। विपिन गोरखा ने बताया लोहाघाट के स्टेशन बाजार में बंदीगृह की खाली हुई भूमि में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण किया जाए ताकि क्षेत्र के बेरोजगार युवा स्वरोजगार से जुड़ सकें। उन्होंने कहा यह भूमि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए उपयुक्त है। कहा शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण से जहां क्षेत्र के 40 से 50 युवाओं को रोजगार मिलेगा तो वही व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा यह भूमि पार्किंग के लिए कतई उपयुक्त नहीं है उन्होंने कहा पार्किंग से किसी को रोजगार नहीं मिलता है।

कहा नगर में कई पार्किंगों का निर्माण हो चुका है तथा गैस गोदाम की भूमि में भी बहु मंजिली पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा आज क्षेत्र के कई पढ़े लिखे युवा बेरोजगार पड़े हैं जो रोजगार करना चाहते हैं पर उन्हें दुकाने उपलब्ध नहीं है। कहा अगर बंदी ग्रह की भूमि में दुकानों का निर्माण होता है तो कई युवा स्वरोजगार से जुड़ेंगे तथा सरकार की आय में भी वृद्धि होगी।

गोरखा ने बताया नगर में छोटे बच्चों के लिए खेलने के लिए कोई खेल मैदान उपलब्ध नहीं है। नगर के जवाहर पार्क(पालिका बारात घर मैदान) को बच्चों के खेलने के लिए उपलब्ध कराया जाए। ताकि अधिक से अधिक बच्चे खेलों से जुड़े और मोबाइल और नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा जल्द ही इस मामले को लेकर समिति जिलाधिकारी चंपावत व पालिका के अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। उन्होंने कहा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है नगर में अगर कोई भी कार्य होते हैं तो सभी की सहमति से किए जाएं। कहा समिति अपनी इन मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी जरूरत पड़ी तो समिति आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। मालूम लोहाघाट में अब बंदी ग्रह की भूमि को लेकर माहौल गरमा रहा है। जहां व्यापार संघ व नगर पालिका अध्यक्ष तथा कई अन्य लोग बंदीगृह की भूमि में पार्किंग निर्माण की मांग कर रहे हैं तो वहीं क्षेत्र के बेरोजगार युवा व लोहाघाट विकास संघर्ष समिति यहां दुकानों के निर्माण की मांग कर रही है। बैठक मेंबैठक में संरक्षक/ सलाहकार प्रह्लाद सिंह मेहता, डी० डी० पांडे, महासचिव लोकेश पांडे, उपाध्यक्ष राजकिशोर शाह, प्रवक्ता शैलेन्द्र राय ,प्रचार मंत्री दीपक शाह, सोशल मीडिया प्रभारी अजय गोरखा, सक्रिय सदस्य रमेश सिंह बिष्ट, गोपाल कन्नोजिया आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें