Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डाइट लोहाघाट में तीन दिवसीय कौशलम् प्रशिक्षण का द्वितीय चक्र प्रारंभ

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 3, 2025

.डाइट लोहाघाट में तीन दिवसीय कौशलम् प्रशिक्षण का द्वितीय चक्र प्रारंभएससीईआरटी उत्तराखंड और उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) लोहाघाट में कौशलम शिक्षकों के प्रशिक्षण का द्वितीय चक्र प्रारंभ हो गया। सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य पाटन पाटनी एवं प्रतिनिधि वर्तमान जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी और प्रभारी प्राचार्य दिनेश खेतवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सचिन जोशी ने वर्तमान परिस्थितियों में व्यावसायिक शिक्षा के महत्व एवं बच्चों में क्षेत्रीय उद्यम के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु शिक्षकों का आह्वान किया। उन्होंने डाइट द्वारा आयोजित किया जा रहे क्षमता विकास कार्यक्रमों पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं उनके प्रचार प्रसार एवं आधारभूत क्रियान्वयन में संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रभारी प्राचार्य दिनेश खेतवाल ने कौशलम् कार्यक्रम को रिवर्स माइग्रेशन एवं उत्तराखंड के परिप्रेक्ष में ज्ञान को आजीविका से जोड़ने हेतु महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ कमल गहतोड़ी ने बताया कि प्रशिक्षण के द्वितीय चक्र में कक्षा 9 के 97 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें प्रथम बैच में 48 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैँ। मास्टर ट्रेनर इंद्र लाल वर्मा, नेहा जोशी, विकास सिजवाली और बेला रानी द्वारा माइंडफुलनेस,कौशलम कार्यक्रम की अवधारणा, मैकगिल विश्वविद्यालय के शोध, 21वीं सदी के कौशल, ग्रिट, रचनात्मक चिंतन एवं समस्या की पहचान एवं समाधान के संबंध में विस्तृत सत्र संचालित किये।उद्घाटन अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ अनिल मिश्रा, डॉ अवनीश शर्मा, नवीन उपाध्याय, मनोज भाकुनी, डॉ लक्ष्मी शंकर यादव आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें