Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:एसडीएम को भाए ग्रोथ सेंटर के लोहे के बर्तन लोह उद्यमी अमित कुमार की थपथपाई की पीठ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 8, 2025

राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के किए जाएंगे प्रयास: एसडीएमलोहाघाट की शान माने जाने वाले ग्रोथ सेंटर लोहाघाट के बने लोहे के बर्तनों को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी इन बर्तनों की सराहना कर चुके हैं ।मंगलवार को एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने ग्रोथ सेंटर लोहाघाट का भ्रमण किया। इस दौरान एसडीएम ने कारखाने व ग्रोथ सेंटर में बने लोहे के बर्तनों को देखा उनके द्वारा ग्रोथ सेंटर में बने लोहे के बर्तनों को काफी पसंद किया तथा लोहे के कढ़ाई, करछी व अन्य उत्पादों की खरीदारी की।एसडीएम डांगर ने ग्रोथ सेंटर संचालक अमित कुमार की सराहना करते हुए कहा ग्रोथ सेंटर में महिला समूह व स्थानीय लोह शिल्पियों के द्वारा बेहतरीन लोहे के बर्तन बनाए जा रहे हैं ।संचालक अमित कुमार के द्वारा महिला लोह शिल्पियों व युवाओं को रोजगार दिया गया है जो काफी सराहनीय है। एसडीएम ने कहा ग्रोथ सेंटर को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रशासन के द्वारा पूरे प्रयास किए जाएंगे ।ग्रोथ सेंटर में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा कहा लोह उद्यमी अमित कुमार के द्वारा लोहाघाट की प्राचीन लोह शिल्प को बचाने तथा पहचान दिलाने के बेहतरीन प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रोथ सेंटर संचालक अमित कुमार ने ग्रोथ सेंटर के भ्रमण के लिए एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर को धन्यवाद दिया। कहा एसडीएम लोहाघाट के द्वारा उनका व लोह शिल्पियों का मनोबल बढ़ाया गया है। इस दौरान ईओ नगर पालिका सौरभ नेगी, स्टेनो ललित खोलिया, ग्रोथ सेंटर संचालक अमित कुमार आदि मौजूद रहे ।

जरूरी खबरें