रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सुविधाओं से वंचित मल्ला खतेड़ा के अनुसूचित वर्ग परिवारो ने किया प्रदर्शन बदहाल सड़क पेयजल के लिए तरसते ग्रामी
Laxman Singh Bisht
Wed, Oct 1, 2025
सुविधाओं से वंचित मल्ला खतेड़ा के अनुसूचित वर्ग परिवारो ने किया प्रदर्शन बदहाल सड़क पेयजल के लिए तरसते ग्रामीण
जेजेएम योजना की जांच की उठाई मांग धराशाई पड़े बोर्ड धराशाई पड़ी योजना।
हर घर नल हर घर जल योजना का भी नहीं लगा नल 15 साल से सड़क में नहीं हुआ डामरीकरण ग्रामीणों ने भेदभाव का लगाया आरोप।
सरकार के द्वारा अनुसूचित वर्ग के परिवारों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित की गई है पर चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के मल्ला खतेड़ा के रहने वाले 17 अनुसूचित वर्ग के परिवार आज भी सुविधाओं से महरूम है। ग्रामीणों ने गाव की सड़क में डामरीकरण करने हर घर नल हर घर जल योजना का लाभ देने व गांव में सोलर लाइट लगाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। गांव के संदीप, बच्ची देवी ,दीपक कुमार ,निर्मल कुमार ,नारायण राम ,राजेंद्र प्रसाद ,हरीश राम, पीतांबर राम ने बताया मल्ला खतेड़ा में 17 परिवार अनुसूचित वर्ग के रहते हैं लेकिन सरकार द्वारा दी गई अधिकांश सुविधाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है ।
ग्रामीणों ने कहा लगभग 15 साल पहले गांव में सड़क काटी गई थी पर उसमें आज तक डामरीकरण नहीं किया गया है। सड़क बदहाल हालात में पड़ी हुई और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। जबकि सड़क के अगले छोर में डामरीकरण किया गया है कहा यह सड़क किमतोली के अलावा चंपावत को जोड़ती है सिर्फ उनके गांव में ही 4 किलोमीटर सड़क को बदहाल हालात में छोड़ा गया है जहां दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।ग्रामीणों ने बताया हर घर जल हर घर नल योजना का लाभ भी अनुसूचित वर्ग के लोगों को गांव में नहीं मिल पा रहा है ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ।पुरानी योजना से नाम मात्र का पानी मिल पा रहा है। ग्रामीण नोलो धारों से पानी ढोने को मजबूर है ।ग्रामीणों ने कहा उनकी सुध न तो प्रशासन ले रहा है और ना जनप्रतिनिधि ।ग्रामीणों ने बताया उनके वहा सरकारी योजनाओं से लगने वाली सोलर लाइट तक नहीं लगी है ग्रामीणों ने अनुसूचित वर्ग के परिवारों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की सड़क में डामरीकरण करने हर घर नल हर घर जल योजना का लाभ देने गांव में सोलर लाइट लगाने तथा अनुसूचित वर्ग परिवारों को योजनाओ का लाभ देने की मांग की तो वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया ने बताया मल्ला खतेड़ा के अनुसूचित वर्ग के परिवारों को काफी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है गांव की सड़क बदहाल हालत में पड़ी है तथा पेयजल की भारी किल्लत है उन्होंने प्रशासन से समस्या के समाधान व जेजेएम योजना की जांच की मांग की है।