Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

सूचना

: लोहाघाट:अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश अध्यक्ष का चौमेल व पुलहिंडोला मे हुआ भव्य स्वागत आयोग अध्यक्ष ने एक पौधा मां के नाम के तहत किया पौध रोपण

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 1, 2024
अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश अध्यक्ष का चौमेल व पुलहिंडोला पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत आयोग अध्यक्ष ने एक पौधा मां के नाम के तहत किया पौध रोपण गुरुवार को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार अपने लोहाघाट विधानसभा दौरे के दौरान बाराकोट ब्लॉक के चोमैल क्षेत्र पहुंचे जहां बाराकोट भाजपा मंडल महामंत्री अजय बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया आयोग अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा संचालित कार्यक्रम एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया तथा ग्रामीणों से भी प्रकृति को बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौध रोपण करने को कहा इसके बाद आयोग अध्यक्ष सीमांत पुलहिंडोला क्षेत्र पहुंचे जहां ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया सीमांत क्षेत्र में आयोग अध्यक्ष के द्वारा क्षेत्र वासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से पौधरोपण किया उन्होंने कहा आज ग्लोबल वार्मिंग से पूरा विश्व पीड़ित है जिस कारण प्रकृति को बचाने के लिए हम लोगों को अभी से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने होंगे तथा उनकी देखभाल करनी होगी तभी हम आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ पर्यावरण देकर जा पाएंगे इस दौरान ग्राम प्रधान चामी प्रकाश महर ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वल्सो फिरोज राम , भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा , अनुसूचित मोर्चा गोविंद प्रसाद,किसान मोर्चा अध्यक्ष पुरन बिष्ट , प्रधानाचार्य राजेश जोशी ,पंचायत मंत्री अनिरुद्ध पुनेठा राजस्व उप निरीक्षक दीपा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें