Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

: लोहाघाट:सड़क बंद एंबुलेंस बनी डोली ग्रामीणों ने तीन किलोमीटर पैदल चल सड़क तक पहुंचाया बीमार महिला को

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 23, 2024
सड़क बंद एंबुलेंस बनी डोली ग्रामीणों ने तीन किलोमीटर पैदल चल सड़क तक पहुंचाया बीमार महिला को चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ सील गांव के बरुड़ी तोक की सड़क बीते दिनों आई आपदा से पूरी तरह बह गई है गांव को जोड़ने वाली दोनों सड़के बंद पड़ी है जिस कारण क्षेत्र के कई गांवो का अन्य जगहो से संपर्क पूरी तरह कट चुका है सोमवार को गांव की बुजुर्ग महिला लक्ष्मी देवी(60) पत्नी जोगा सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई दोनों ओर से सड़के बंद होने से गांव के ग्रामीण महिला को डोली के सहारे तीन किलोमीटर उबड़ खाबड़ वह टूटे हुए रास्तों से दो घंटे की कठिन पैदल यात्रा कर नेत्र तक लाए जहां से वाहन के जरिए घाट होते हुए महिला को लोहाघाट अस्पताल लाया गया ग्रामीणों ने बताया गंगाली और नेत्र सलान की सड़क पूरी तरह बंद पड़ी है जिस कारण क्षेत्र में काफी दिक्कतें हो चुकी हैं ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क खोलने की मांग की है क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह ने बताया सड़क बंद होने के साथ-साथ क्षेत्र के पैदल रास्ते व पेयजल योजनाएं बह चुकी हैं गांव के युवा रोजगार की तलाश में बाहर निकल चुके हैं जिस कारण बुजुर्ग किसी तरह महिला को डोली के सहारे सड़क तक लाए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द क्षेत्र की सड़क को खोलने की मांग उठाई उन्होंने कहा सड़क बंद होने से ग्रामीणों को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है इस दौरान गांव के पुष्कर सिंह ,अन्ना राजपूत, केदार सिंह ,पूरन सिंह ,मोहन सिंह ,कल्याण सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें