Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:तामली में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन आचार्य बहनों ने पुलिस कर्मियों को बाँधी राखी

लोहाघाट नगर में निराश्रित गौ वंश जनता के लिए बने मुसीबत। पालिका से कार्यवाही की मांग।

लोहाघाट:मानसून में भी पेयजल के लिए तरसते लोहाघाट के स्टेशन क्षेत्र निवासी।

लोहाघाट में मां गौरा की बिदाई के साथ गौरा पर्व का समापन ।

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मानसून में भी पेयजल के लिए तरसते लोहाघाट के स्टेशन क्षेत्र निवासी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 27, 2026

मानसून में भी पेयजल के लिए तरसते लोहाघाट के स्टेशन क्षेत्र निवासी।

जल संस्थान के खिलाफ भारी आक्रोश जल संस्थान पर आरोप नाम मात्र का दे रहा पानी।

लोहाघाट नगर में स्टेशन बाजार के वाइन शॉप क्षेत्र में मानसून काल में भी लोगों को भरपूर पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। विवेक ओली, नरेश सिंह देव व क्षेत्र वासियों ने कहा जल संस्थान के द्वारा बरसात के सीजन में भी उन्हें नाम मात्र का पानी तीसरे दिन उपलब्ध कराया जा रहा है । पेयजल किल्लत के चलते क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। लोगों के द्वारा कुओं व अन्य जल स्रोतों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। कहा जल संस्थान बिल पूरे महीने का वसूल रहा है और अब मानसून सीजन में भी उन्हें भरपूर पेयजल नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने कहा जल संस्थान के अधिकारियो को कई बार समस्या से विदित किया गया पर कोई संज्ञान उनके द्वारा नहीं लिया गया। कहा अगर जल संस्थान के द्वारा उन्हें पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया तो क्षेत्रवासी जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। कहा वर्ष पर उन्हें भरपूर पेयजल तो नहीं दिया जाता है ।पर अब वर्षा काल में भी उन्हें पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोगों में जल संस्थान की कार्य प्रणाली पर भारी आक्रोश है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें