Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर उप तहसील पुल्ला में नियमित कार्य प्रारंभ, जनता को मिलेगी नजदीक ही राजस्व सेवाएँ

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 3, 2025

डीएम के निर्देश पर उप तहसील पुल्ला में नियमित कार्य प्रारंभ, जनता को मिलेगी नजदीक ही राजस्व सेवाएँजिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर द्वारा उप तहसील पुल्ला के नियमित संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई है।उपजिलाधिकारी लोहाघाट ने तहसील लोहाघाट स्थित नायब नाजिर को सप्ताह में तीन दिन तहसील लोहाघाट तथा तीन दिन उप तहसील पुल्ला में कार्य करेंगे, ताकि स्थानीय जनता को आवश्यक राजस्व सेवाएँ समय पर उपलब्ध हो सकें।इसके साथ ही क्षेत्रीय पटवारियों एवं कानूनगो को भी निर्देशित किया गया है कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर राजस्व संबंधी कार्य संचालित करें तथा खतौनी का कार्य समयबद्ध ढंग से संपन्न करें।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा है कि उप तहसील के संचालन का उद्देश्य ग्रामीण जनता को तहसील स्तर की सेवाएँ नजदीक ही उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी अधिकारियों - कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पूर्ण जिम्मेदारी और तत्परता बरतने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को त्वरित सेवाएँ प्राप्त हों।

जरूरी खबरें