Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: लोहाघाट:बारिश ने खोली पीडब्ल्यूडी की कार्य प्रणाली की पोल नदियों में तब्दील हुई सड़के

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 11, 2023
बारिश ने खोली पीडब्ल्यूडी की कार्य प्रणाली की पोल नदियों में तब्दील हुई सड़के लोगों में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ आक्रोश चंपावत जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने पीडब्ल्यूडी लोहाघाट की कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी है जगह जगह पीडब्ल्यूडी की नालियां व कलमठ बंद होने से सड़के नदियों में तब्दील हो गई जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी लोहाघाट से चोमैल जाने वाली मुख्य सड़क की नालियां व कलमठ बंद होने से बारिश व गधेरे का पानी सड़क में आ गया जिस कारण लोगों व वाहन चालकों को काफी दिक्कत है उठानी पड़ी वहीं चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश महर व चोमैल क्षेत्र के लोगों ने पीडब्ल्यूडी की कार्य प्रणाली के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बताया कि मुख्य सड़क की नालियों व कलमठ लंबे समय से बंद पड़े हुए हैं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कई बार कहने के बाद भी उनके कानों में जू तक नहीं रेगती है जबकि डीएम चंपावत के द्वारा भी पीडब्ल्यूडी को नालियां व कलमठ खोलने के निर्देश दिए गए थे महर ने बताया बरसात का पानी सड़कों से बहता हुआ सड़क के नीचे बने मकानों में घुस गया जिस कारण मकानो को खतरा पैदा हो गया है उन्होंने कहा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जनता की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है जब डीएम की बात नहीं सुन रहे हैं तो जनता की बात कहां सुनेंगे वही ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से जल्द मुख्य सड़क की नालियां व कलमठ खोलने की मांग करी है मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है

जरूरी खबरें