रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पीडब्ल्यूडी ने भरे राईकोट रिंग रोड के गड्ढे। लोगों की हॉट मिक्स की मांग।
Laxman Singh Bisht
Sun, Nov 2, 2025
पीडब्ल्यूडी ने भरे राईकोट रिंग रोड के गड्ढे। लोगों की हॉट मिक्स की मांग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश की सड़कों को 31 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिएगए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम चंपावत मनीष कुमार के द्वारा संबंधित विभागों को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा गड्ढा युक्त लोहाघाट राईकोट एमजे होटल रिंग रोड सड़क के गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के कर्मियों के द्वारा इस सड़क के गड्ढे भरे जा रहे। जिससे वाहन चालकों को सड़क के झटको से निजात मिलती नजर आ रही है। वही क्षेत्रीय लोगों ने कहा गड्ढे भरने से थोड़ी बहुत राहत जनता को मिल सकती है। लेकिन सड़क काफी बदहाल हो चुकी है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से इस रिंग रोड मे हॉट मिक्स करने की मांग की है। लोगों ने कहा नगर क्षेत्र से लगी सभी सड़कों को हॉट मिक्स किया जाए। इस दौरान कमल फर्त्याल ,अनिल फर्त्याल आदि लोक निर्माण विभाग कर्मी मौजूद रहे।