रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जय मां पूर्णागिरि महोत्सव खूना बोरा की तैयारियां जोरों पर। 5 से 7 अक्टूबर तक होगा आयोजन।
Laxman Singh Bisht
Fri, Oct 3, 2025
जय मां पूर्णागिरि महोत्सव खूना बोरा की तैयारियां जोरों पर। 5 से 7 अक्टूबर तक होगा आयोजन।
लोहाघाट के खूना बोरा गांव में देवी जागरण एवं रथ यात्रा का आयोजन 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक होने जा रहा है। गांव के युवाओं के द्वारा वर्ष 2000 से इसे एक महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव को लेकर खूनाबोरा में ग्रामीणों द्वारा मानेश्वर महादेव मंदिर के मठाधीश धर्मराजा नंदपुरी महाराज एवं देव डांगर सूबेदार हयात सिंह के दिशा निर्देशन में व्यवस्थाओं को देने का कार्य किया जा रहा है । युवाओं के द्वारा रथ यात्रा मार्ग एवं मंदिर परिसर की स्वच्छता , साफ सफाई एवं झाड़ी कटान के अलावा देव धूनी के लिए लकड़ी एकत्रीकरण ,रंग रोगन ,विद्युत सजावट एवं कलश यात्रा देव जागरण भजन संध्या एवं भंडारे के लिए योजना बद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है । पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन बोरा ने बताया कि 5 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा तथा 7 अक्टूबर को देवी रथ यात्रा एवं प्रसाद वितरण के बाद महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए डॉक्टर कैलाश बोरा, पुष्कर ,मनोज ,हेमंत ,ग्राम प्रधान विनीता बोहरा, पंकज ,मुकुंद ,नवीन सिंह ,रोहित ,महेंद्र ,राकेश, सत्य प्रकाश ,गंगा देवी ,बबिता ,हीरा देवी ,सीमा बोरा ,तारा मोहन पांडे आनंद गिरि आदि जुटे हुए है। महोत्सव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है।