Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मानसून में अधिकारी व कर्मचारी नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय डीएम ने आदेश किए जारी

चंपावत:पाटी में जल संकट और विकास पर सेतु आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजशेखर जोशी ने जताई चिंता

बाराकोट:अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने बाराकोट ब्लॉक में योजनाओं की समीक्षा की,

लोहाघाट:बेरोजगार डिग्री धारी लैब टेक्नीशियन ने मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा को दिया ज्ञापन।

ऋषिकेश :शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार की सड़क दुर्घटना मौत। खाई में गिरी स्कॉर्पियो

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खेतीखान में सूअरों ने उजाड़ी आलू की फसले किसानो की मेहनत पर फिरा पानी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 20, 2026

खेतीखान में सूअरों ने उजाड़ी आलू की फसले किसानो की मेहनत पर फिरा पानी। किसान मायूस

भारतीय किसान यूनियन की प्रशासन से मुआवजा देने की मांग।

चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्रो में जंगली जानवरों ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। जिले के खेतीखान क्षेत्र के गंभीर गांव में जंगली सूअरों ने देर रात ग्रामीणों के द्वारा लगाई गई आलू की फसल को पूरी तरह खोदकर बर्बाद कर दिया है। जिससे जहां किसानों की मेहनत पर तो पानी फिरा ही है और साथ ही किसानों को काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान पहुंचा है।किसान गजेंद्र सिंह विक्रम सिंह, विनोद सिंह ,गोविंद सिंह, बसंती देवी, मीरा देवी, उषा देवी ,चतुर सिंह, वीरेंद्र सिंह ,राजेंद्र सिंह ,दीपक सिंह आदि ने बताया उन लोगों के द्वारा ऋण लेकर खेतों में आलू की फसल की बुवाई की गई थी। जैसे ही फसल को खोदने का समय आया तो जंगली सूअरों के द्वारा रात में पूरी तरह उनकी आलू की फसलों को खोद कर बर्बाद कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा आलू की फसल उन लोगों की आर्थिकी की रीड की हड्डी होती है। आलू को बेच कर वह अपनी आजीविका चलाते हैं। ग्रामीणों ने कहा इस नुकसान से सभी किसान पूरी तरह मायूस हो गए है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से उनको हुए नुकसान का मुआवजा व कृषि ऋण माफ करने की मांग की है ग्रामीणों ने बताया वह लोग रात रात भर जाग कर पहरा दे रहे हैं पर उसके बावजूद भी जंगली जानवरों के द्वारा फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

मामले में भारतीय किसान यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे ने कहा जंगली जानवरों ने किसानों को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया जहां किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है तो वहीं किसानों का कृषि कार्य से मोह भंग होते जा रहा है उन्होंने कहा आलू की फसल बेच कर ही किसान अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने तथा जंगली जानवरों से उनकी फसलों को बचाने के लिए घेरवाड़ करने की मांग की है। कहा किसान साल भर मेहनत करता है और फसल काटने के समय पर जंगली जानवर उनकी फसलों को पूरी तरह तबाह कर रहे हैं। कहां मामले में जल्द भारतीय किसान यूनियन जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगी।

जरूरी खबरें