Monday 9th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 राजीव कुमार चौहान की तैनाती।

टनकपुर:मेले की भीड़ में बिछड़ी बच्चियों को चम्पावत पुलिस ने परिजनों से मिलाया

लोहाघाट:हाई वोल्टेज आने से लोगों के फुके विद्युत उपकरण भारी नुकसान। विद्युत विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी।

लोहाघाट:किशोरियों को कैंसर से बचाने के लिए एचपीबी टीकाकरण का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ।

draft title

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:हाई वोल्टेज आने से लोगों के फुके विद्युत उपकरण भारी नुकसान। विद्युत विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 9, 2026

हाई वोल्टेज आने से लोगों के फुके विद्युत उपकरण भारी नुकसान। विद्युत विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी।

लोगों की विद्युत विभाग से मुआवजा देने की मांग।

लोहाघाट ।सोमवार सुबह लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड के डिग्री कॉलेज सड़क में विद्युत लाइन में अचानक हाई वोल्टेज आने से लोगों के बड़ी संख्या में विद्युत उपकरण फुक गए है। जिससे लोगों को हजारों का नुकसान हो गया है। वार्ड सभासद सुरेश फर्त्याल ने बताया आज सुबह अचानक हाई वोल्टेज आने से उनके वार्ड में कई लोगों की वाशिंग मशीन , एलईडी ,मोटर तथा विद्युत बल्ब फुक गए है जिससे लोगों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। मामले में वार्ड निवासी भावना सुतेड़ी, संजय चौबे, माधवी चौबे ,दिनेश सुतेड़ी आदि ने बताया सुबह अचानक अचानक से बिजली की वोल्टेज बढ़ने से उनकी व अन्य लोगों की वाशिंग मशीन, मोटर, विद्युत बल्ब व एलईडी आदि उपकरण फूंक गए हैं ।जिससे उन लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा पिछले दो-तीन दिनों से यह समस्या बनी हुई है। अचानक से विद्युत वोल्टेज बढ़ाने से आग लगने का खतरा भी उनके घरों में बढ़ चुका है। वार्ड सभासद सुरेश फर्त्याल तथा संजय चौबे , दिनेश सुतेड़ी अन्य उपभोक्ताओं ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए इसे विद्युत विभाग की लापरवाही बताते हुए उनके हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है साथ ही विद्युत विभाग से पोल से जल्द से जल्द विद्युत तारों के जाल को हटाने तथा समस्या के समाधान की भी मांग की गई।मामले में विद्युत विभाग के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया न्यूट्रल ब्रेक होने से अचानक से विद्युत की वोल्टेज बढ़ गई जिस कारण यह घटना हुई है ।उन्होंने कहा सूचना पर मौके पर विद्युत कर्मियों को भेजा गया है। कहा जल्द विद्युत पोलों से विद्युत मीटरो को हटाकर लोगों के घरों में लगा दिया जाएगा कहा विभाग समस्या का समाधान कर रहा है।

जरूरी खबरें