Saturday 7th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शीतल ठाकुर बनीं 'राइजिंग स्टार उत्तराखंड' डीएम ने किया सम्मानित

लोहाघाट:लोग भाजपा से मांग रहे हैं टिकट और मे जनता के बीच जाकर जीत का आशीर्वाद :फर्त्याल

सीएम धामी की विधा0सभा चंपावत के पुनेठी में शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण को मिली हरी झंडी

चंपावत:जिलाधिकारी ने की शस्त्र अधिनियम की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने बिछड़ी बच्ची को मां से मिलाया।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लोग भाजपा से मांग रहे हैं टिकट और मे जनता के बीच जाकर जीत का आशीर्वाद :फर्त्याल

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 7, 2026

लोग भाजपा से मांग रहे हैं टिकट और मे जनता के बीच जाकर आशीर्वाद :फर्त्याल2027 विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर लोहाघाट में अभी से माहौल गरमाने लगा है। भाजपा में अभी से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदार सामने आने लगे। दावेदारों के सामने आने पर लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व विधायक ने कहा लोग पार्टी से टिकट मांग रहे हैं और वह जनता के बीच जाकर वोट व जनता का आशीर्वाद मांग रहे हैं। कहा जनता का प्यार व आशीर्वाद उन्हे मिल रहा। जनता 2022 की गलती पर पछता रही है जनता को 2027 का इंतजार है। कहा इन 4.5 सालों में लोहाघाट विधानसभा 20 साल पीछे हो गई है। पूर्व विधायक ने कहा 2022 में पार्टी के ही कुछ लोगों ने पार्टी व उनके खिलाफ खिलाफ कार्य कर कांग्रेस को जिताया था। जिस कारण यह सीट बीजेपी के हाथ से निकल गई। कहा आज वही लोग पार्टी में शीर्ष पदों पर बैठे हैं और टिकट की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री पर भी इन लोगों का साथ देने के आरोप लगाए। पूर्व विधायक ने कहा जनता के आशीर्वाद से वह 2027 विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है कहा जनता जिसके साथ है पार्टी उसी को टिकट देगी ।कहा 2027 में वह जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर से लोहाघाट विधानसभा की सीट को भाजपा की झोली में डालेंगे। उन्होंने लोहाघाट विधायक की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठाते हुए कहा आज करोड़ों रुपए विधायक निधि मिलने के बावजूद क्षेत्र के विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं। फिलहाल लोहाघाट हॉट सीट में अभी से चुनाव को लेकर माहौल गरमाने लगा है। तो वहीं चंपावत विधानसभा में अभी मामला ठंडा पड़ा हुआ है क्योंकि चंपावत विधानसभा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधायक है। जिस कारण अभी कोई भी दावेदार निकलकर सामने नहीं आ रहा है।

जरूरी खबरें