Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है पंचायत चुनाव प्रक्रिया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मतदाताओं में भारी उत्साह

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 24, 2025

डीएम व एसपी के द्वारा ली जा रही है पल-पल की खबर।

12 बजे तक कुल–28.83%मतदान

लोहाघाट–30.17%

पाटी –27. 50%लोहाघाट।चंपावत जिले के लोहाघाट व पाटी ब्लॉक में आज पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी जोश नजर आ रहा है ।बुजुर्ग मतदाताओं को व्हीलचेयर, डोली व वाहनों के जरिए मतदान स्थलों तक पहुंचाया जा रहा है। मतदान स्थलों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। जोनल मजिस्ट्रेट हितेश कांडपाल ने बताया लोहाघाट ब्लॉक में सुबह 8:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू की गई जो शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है उनके द्वारा सभी बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है। कहा आज लोहाघाट ब्लॉक के 85 तथा पाटी ब्लॉक के 97 बूथों में मतदान चल रहा है ।सीओ वंदना वर्मा के द्वारा बूथों का निरीक्षण किया गया। सीओ ने बताया सभी बूथों में पर्याप्त सुरक्षा बल लगाया गया है ।संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथो में विशेष नजर रखी गई है। कहा अभी तक कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है ।मतदान को लेकर पहली बार मतदान कर रहे युवाओ में काफी जोश नजर आया युवाओ ने कहा उनका वोट क्षेत्र के विकास करने वाले जनप्रतिनिधियों को जाएगा जो युवाओं के हितों में कार्य करने की सोच रखता हो ।फिलहाल मतदान प्रक्रिया जारी है सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार व एसपी चंपावत के द्वारा मतदान प्रक्रिया की पल-पल की खबर ली जा रही है। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर तहसीलदार जगदीश नेगी के द्वारा पोलिंग बूथो का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। पोलिंग बूथों में भारी भीड़ नजर आ रही हैप्रवासी लोग भी अपने मतों का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में अपने-अपने गांव पहुंचे हुए हैं।12 बजे तक की 28.83% मतदान हो चुका है जिसमें

लोहाघाट–30.17%

पाटी –27. 50%

जरूरी खबरें