Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: एकता दिवस पर पुलिस व जनता के बीच हुआ क्रिकेट मैच थानाध्यक्ष बने मैन ऑफ द मैच।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 31, 2025

एकता दिवस पर पुलिस व जनता के बीच हुआ क्रिकेट मैच थानाध्यक्ष बने मैन ऑफ द मैच।

एकता दौड़ का भी हुआ आयोजन।

थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने अपनी टीम के लिए बनाए 70 रन और लिए तीन विकेट।लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जन्म जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेश तथा पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/टनकपुर के निर्देश मे प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह थाना लोहाघाट की अध्यक्षता में डॉ0 संगीता गुप्ता प्रिंसिपल लोहाघाट डिग्रीकॉलेज, डॉ0 अपराजिता, डॉ0 स्वाति बिष्ट, डॉ0अर्चना त्रिपाठी, डॉ0 अभिषेक पंत, डॉक्टर बृजेश प्रशांत ओली डिग्री कॉलेज लोहाघाट व उ0नि0 हरीश प्रसाद प्रभारी चौकी बाराकोट, उ0नि0 कुंदन सिंह थाना लोहाघाट की उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया । कार्यक्रम में थाना लोहाघाट के अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा भी प्रतिभाग किया गया तथा सभी को शपथ दिलाई गई ।दौड़ में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन हेतु सूक्ष्म जलपान और पुरस्कार वितरण किया गया । तथा डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बॉलीबॉल व क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सद्भावना क्रिकेट मैच में एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के द्वारा बेहतर खेल का प्रदर्शन किया गया। एसएचओ अशोक कुमार ने जहां अपनी टीम के लिए शानदार 68 रन बनाए तो वही तीन महत्वपूर्ण विकेट भी लिए जिसके लिए एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के द्वारा भी पुलिस की टीम के लिए 32 रन का महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया क्रिकेट मैच में पुलिस टीम ने जीत हासिल। थानाध्यक्ष लोहाघाट व चौकी प्रभारी बाराकोट के बीच पहला विकेट के लिए 70 रन की शानदार साझेदारी हुई।थानाध्यक्ष ने कहा इस प्रकार के आयोजन जनता और पुलिस के बीच नजदीकी बढ़ाते हैं ।भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने सभी को एकता दिवस की शुभकामनाएं दी।

जरूरी खबरें