Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कुंनाड़ी प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त मार्ग को सुचारु करने का कार्य शुरू।

लोहाघाट:समस्याओं से जूझता लोहाघाट का राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय। छात्र परेशान

चंपावत:डीएम के 'हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनायें जाने के दिशा निर्देश

बाराकोट: उप प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कुंनाड़ी प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त मार्ग को सुचारु करने का कार्य शुरू।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 3, 2026

डीएम के निर्देश पर कुंनाड़ी प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त मार्ग को सुचारु करने का कार्य शुरू।

बीते 27 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश से लोहाघाट ब्लॉक के दूरस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुनाडी को जाने वाला मार्ग भारी भूस्खलन के चलते बाधित हो गया था जिस कारण विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र व अध्यापक भारी खतरा उठाकर विद्यालय पहुंच रहे थे। और मार्ग को पार करने के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी। क्षेत्र के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह कुवर व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत से मार्ग खोलने की मांग की गई थी। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तत्काल मार्ग खोलने के लिए निर्देशित किया गया था।

जिलाधिकारी के निर्देश पर आज सोमवार को पीएमजीएसवाई विभाग के द्वारा क्षतिग्रस्त मार्ग को खोलने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। पीएमजीएसवाई के अभियंता हयात कोहली ने बताया जेसीबी मशीन की मदद से मलवा हटा कर मार्ग सुचारु किया जा रहा है। कहा कल तक मार्ग को पूर्ण रूप से सुचारू कर दिया जाएगा इसके बाद विद्यालय के बच्चे सुरक्षित आवागमन शुरू कर सकेंगे। मामले का संज्ञान लेने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों ने जिलाधिकारी चंपावत को धन्यवाद दिया है। कहा जिस प्रकार से जिलाधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है।

जरूरी खबरें