Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीएम धामी के निर्देश पर लोहाघाट के धौनी-सीलिंग मोटर मार्ग में 2.41 करोड़ रुपये की लागत से सुधार कार्य जारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 2, 2025

.सीएम धामी के निर्देश पर लोहाघाट के धौनी-सीलिंग मोटर मार्ग में 2.41 करोड़ रुपये की लागत से सुधार कार्य जारीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में, लोहाघाट के धौनी-सीलिंग मोटर मार्ग में 2.41 करोड़ रुपये की लागत से सड़क सुधार कार्य तेजी से प्रगति पर है। यह 5 किलोमीटर लंबा मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिसकी डामरीकरण सुविधा जल्द ही पूरी कर दी जाएगी, ताकि जनता को सुरक्षित और सुगम आवाजाही की सुविधा मिल सके।अधिसासी अभियंता लोक निर्माण विभाग लोहाघाट हितेश कांडपाल ने बताया कि मोटर मार्ग में सभी आवश्यक आधारभूत कार्य जैसे कि कलवट निर्माण, नालिया, पैराफिट आदि सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब मुख्य कार्य डामरीकरण पर केंद्रित किया जा रहा है और यह कार्य तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है। कांडपाल ने यह भी बताया कि सड़क सुधार कार्य के पूरे होने के बाद क्षेत्रवासियों को यातायात में सहजता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इस परियोजना से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियाँ और ग्रामीण संपर्क नेटवर्क भी मजबूत होंगे।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों और यात्रियों को लंबे समय तक सुविधाजनक और टिकाऊ सड़क सुविधा प्राप्त हो।

जरूरी खबरें