रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एबीवीपी की मांग पर डीएम ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के परिवहन निगम को दिए पास बनाने के निर्देश।
Laxman Singh Bisht
Fri, Aug 21, 2026
एबीवीपी की मांग पर डीएम ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के परिवहन निगम को दिए पास बनाने के निर्देश।

महाविद्यालय की मांगों को लेकर पांचवें दिन भी धरना रहा जारी

लोहाघाट महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर वर्तमान में एबीवीपी व एनएसयूआई के द्वारा महाविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है। आज शुक्रवार को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व एबीवीपी नेता विवेक पुजारी ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से मुलाकात की तथा छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा। एबीवीपी नेता विवेक पुजारी ने जिलाधिकारी से महाविद्यालय के दूर दराज क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए रोडवेज बस में पास जारी करने की मांग की गई। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने उत्तराखंड परिवहन निगम के आरएम से वार्ता कर तत्काल छात्र-छात्राओं को रोडवेज बस में पास जारी करने के निर्देश दिए। जिसके लिए एबीवीपी छात्र संगठन ने जिला अधिकारी चंपावत को धन्यवाद दिया। तो वही महाविद्यालय की अन्य समस्याओं को लेकर एबीवीपी का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। छात्र नेताओं ने कहा जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी उनका रात दिन का धरना जारी रहेगा। कहा एबीवीपी को छात्र संघ की मांग पर यूजी और पीजी रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिए गए है। उन्होंने कहा प्रवेश की अंतिम तिथि 5 सितंबर रखी गई है।
विज्ञापन