Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम ने राजस्व उप निरीक्षकों व पर्यावरण मित्रो को किया सम्मानित राज्य आंदोलनकारियो को दिए परिचय पत्र स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 15, 2024
स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम ने राजस्व उप निरीक्षकों व पर्यावरण मित्रो को किया सम्मानित राज्य आंदोलनकारियो को दिए परिचय पत्र स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं लोहाघाट में स्वतंत्रता दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने एसडीएम कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराते हुए क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ध्वजारोहण के बाद एसडीएम लोहाघाट की अध्यक्षता व एडवोकेट भास्कर मुरारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में नगर के गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे इस दौरान एसडीएम रिंकू बिष्ट ने राय नगर चौड़ी की बीएलओ माया राय को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ₹5000 की धनराशि से सम्मानित किया तथा पालिका के पर्यावरण मित्रों महेश कुमार व विलयम को सराहनीय सेवा के लिए ढाई ढाई हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया इसके अलावा लोहाघाट क्षेत्र के 5 राजस्व उप निरीक्षकों को उत्कृष्ट सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया जिसमें राजस्व उप निरीक्षक राकेश पगरिया, सलमान खान ,कौशल पुनेठा, मोहित मेहता व नीरज कुमार आदि शामिल है वही राजकीय इंटर कॉलेज बर्दाखान के छात्रों को ईमानदारी का परिचय देते हुए रूपयो से भरा पर्स वापस करने के लिए नकद धनराशि व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया इसके अलावा छुलापे के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हरिदत्त पंत की सुपुत्री पुष्पा देवी को सम्मानित किया गया तथा राज्य आंदोलनकारियो को परिचय पत्र दिए गए इसके अलावा न्यायिक बंदिग्रह में विचाराधीन बंदीयो को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष पकवान खिलाए गए कार्यक्रम में एडवोकेट रमेश चंद्र उप्रेती ,एडवोकेट मनीषा उप्रेती ,गणेश दत्त पांडे, ललित खोलिया,बसंत जोशी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव दत्त राय सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

जरूरी खबरें