Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

: लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर क्षेत्र के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केo केo पुनेठा का हुआ नागरिक अभिनंदन सेवा की बताया मिसाल

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 1, 2024
डॉक्टर्स डे पर क्षेत्र के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केo केo पुनेठा का हुआ नागरिक अभिनंदन सेवा की बताया मिसाल सोमवार एक जुलाई डॉक्टर्स डे पर निस्वार्थ भाव से लोहाघाट क्षेत्र के मरीजों की सेवा करने वाले प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के के पुनेठा का लोहाघाट क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने नागरिक अभिनंदन किया अभिनंदन मे व्यापारी, शिक्षक व जनप्रतिनिधि शामिल रहे समस्त लोगों ने डॉक्टर के के पुनेठा को क्षेत्र के लिए उपलब्धि बताया लोगों ने कहा बरसों से जिस प्रकार से डॉक्टर पुनेठा सेवा भाव से न्यूनतम फीस में क्षेत्र के लोगों की बीमारियों का इलाज करते हैं वह सराहनीय है लोगों ने कहा क्षेत्र की लोगों की सेवा करने के लिए डॉक्टर पुनेठा ने देश के प्रतिष्ठित हॉस्पिटलों के बड़े-बड़े ऑफर ठुकरा दिए डाक्टर पुनेठा अभी तक कई लोगों की जान बचा चुके हैं दूर दूर से मरीज उनके पास आते हैं लोगो ने कहा अगर डॉक्टर पुनेठा चाहते तो बाहर के बड़े-बड़े अस्पतालों में लाखों करोड़ों रुपए कमा चुके होते  कहा डॉक्टर पुनेठा लोहाघाट क्षेत्र में सेवा की मिसाल है नए युवा डॉक्टरो ने डॉक्टर के के पुनेठा से सीख लेनी चाहिए वही डॉक्टर के के पुनेठा ने कहा धन दौलत से महत्वपूर्ण उनके लिए उनके क्षेत्र के लोग और उनका स्वास्थ्य है उनसे जितना बन पड़ता है वह पूरी निष्ठा से कार्य करते हैं और यही एक डॉक्टर का कर्तव्य भी है और फर्ज भी उन्होंने कहा अपने क्षेत्र में अपने लोगों के बीच रहने तथा उनके स्वास्थ्य की देखभाल करने में उन्हें काफी आनंद आता है डॉक्टर पुनेठा ने सम्मानित करने के लिए सभी लोगों का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा जब तक संभव होगा वह क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य को संभाल कर रखेंगे सम्मान समारोह में निवृतमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, जीवन सिंह मेहता, हेम पुनेठा, किरन पुनेठा, सतीश मुरारी, मनीष जुकरिया, दीपक पुनेठा, प्रहलाद सिंह मेहता,मुकेश साह, बिमल कलोनी, जीवन गहतोड़ी, लक्ष्मण मेहता, जगदीश साह, चंद्रशेखर उप्रेती ,पंकज वर्मा, दीपक राय, अर्जुन छतोला, जीवन कलोनी, ईश्वरी लाल साह,सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें