Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: लोहाघाट:एनएच की मशीनों में तेल खत्म 2 घंटे से एनएच में फंसे सैकड़ो यात्री एनएच की कार्यप्रणाली पर जताया आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 13, 2024
एनएच की मशीनों में तेल खत्म 2 घंटे से एनएच में फंसे सैकड़ो यात्री एनएच की कार्यप्रणाली पर जताया आक्रोश मंगलवार सुबह 6:30 बजे के लगभग लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच में दीप होटल संतोला के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया मलवे से एनएच बंद हो गया है जिस कारण एनएच के दोनों और 200 से ज्यादा वाहन व सैकड़ो यात्री फंस गए हैं जिनमें मरीजों को ले जा रही है एंबुलेंस भी फसी हुई है वही एनएच के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने नजर आई है विभाग द्वारा एनएच को खोलने के लिए रखी गई मशीनों में तेल तक नहीं है मशीने बिना तेल के खड़ी हुई है और फसे यात्री एनएच खुलने का इंतजार कर रहे हैं विभाग की कार्य प्रणाली के खिलाफ यात्रियों में काफी आक्रोश है वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि दीपेंद्र अधिकारी , लड़ीधुरा सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी , नरेश फर्त्याल , सैंडी व यात्रियों ने कहा आपदा का समय है और एनएच की मशीनों का तेल खत्म है यह एनएच के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही है 2 घंटे से यात्री व मरीज फंसे पड़े हुए हैं पर कोई सुध लेने वाला तक नहीं है दीपेंद्र ने कहा जबकि 24 घंटे मशीने अलर्ट मोड में रहनी चाहिए थी वही एनएच के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार का कहना है मशीनों ने रात में काम किया जिस कारण तेल खत्म हो गया तेल और मशीन की व्यवस्था की जा रही है वहीं लोगों का कहना है आपदा के समय में विभाग को अपडेट रहना चाहिए बिना तेल की मशीने विभाग द्वारा रख दी गई हैं इससे बड़ी लापरवाही क्या हो सकती है फंसे हुए यात्रियों में बड़ी संख्या में बच्चे महिलाएं व बुजुर्ग शामिल है कुल मिलाकर एनएच विभाग की इससे बड़ी लापरवाही और क्या हो सकती है वही मामला एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के संज्ञान में आने पर उन्होंने एनएच के अधिकारियों को तुरंत एनएच खोलने व मशीनों को अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं एसडीएम ने कहा यह बड़ी  लापरवाही है कुल मिलाकर एनएच की लापरवाही से पिछले 2 घंटे से सैकड़ो यात्री सड़कों में फंसे पड़े हैं अभी ना मालूम एनएच खुलने में कितना ज्यादा वक्त और लगेगा मालूम हो 2 दिन पहले भी एनएच के द्वारा भारतोली के पास बंद हुई सड़क को खोलने में 6 घंटे लगा दिए थे जिस पर एडीएम चंपावत ने संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी बैठा दी है यहां पर एनएच के अधिकारियों की लगातार लापरवाही देखने को नजर आ रही है जिसका खामीयाजा यात्रीयो को भुगतना पड़ रहा है प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए

जरूरी खबरें