Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दूरस्थ क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षक नरेश जोशी सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 1, 2025

दूरस्थ क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षक नरेश जोशी सम्मानित।

डायट लोहाघाट में किया गया सम्मानित।लोहाघाट।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट में आयोजित गरिमामयी सम्मान समारोह में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के शिक्षक एवं शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से अलंकृत नरेश जोशी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।संस्थान के प्राचार्य दिनेश चंद्र खेतवाल ने श्री जोशी के योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उन्होंने दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का सराहनीय कार्य किया है। उनकी पहल से विद्यालय में रिकॉर्ड संख्या में नामांकन हुआ है तथा उन्होंने बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच भी उपलब्ध कराया है।कार्यक्रम का संचालन मनोज भाकुनी ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में श्री जोशी के योगदान ने न केवल विद्यालय पासम का गौरव बढ़ाया है, बल्कि जिले के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी प्रस्तुत किया है। इसअवसर पर डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अभिनीष शर्मा, आशुतोष वर्मा, डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, कुसुम जोशी वरिष्ठ शिक्षिका निरंजना बोहरा, जगदीश जोशी, राजू बिष्ट, सुरेश जोशी, अनिल ओली, मनोज मेहरा, त्रिभुवन पांडेय, हेमन्त पुनेठा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें