Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:नगर पालिका/नगर पंचायत संगठन प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वर्मा का लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Laxman Singh Bisht

Thu, May 22, 2025

नगर पालिका/नगर पंचायत संगठन प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वर्मा का लोहाघाट में हुआ जोरदार स्वागतबैंड बाजों के साथ निकला उल्लास जुलूस। लोहाघाट नगर पालिका के तेज तर्रार अध्यक्ष गोविंद वर्मा नगर पालिका नगर/ पंचायत संगठन प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गुरुवार को पहली बार लोहाघाट पहुचे । लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ,व्यापारियों व उनके सैकड़ो समर्थकों ने उनका फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। वर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए बैंड बाजा के साथ लोहाघाट बस स्टेशन से लेकर नगर पालिका कार्यालय तक गाजे बाजे के साथ उल्लास जुलूस निकाला। समर्थकों ने कहा आज उन्हें काफी खुशी है कि प्रदेश के पालिका और पंचायत के प्रदेश संगठन का नेतृत्व लोहाघाट के तेज तर्रार पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा करेंगे यह लोहाघाट नगर व चंपावत जिले के लिए गर्व की बात है । वही नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ प्रदेश संगठन का आभार जताया है ।वर्मा ने कहा संगठन ने उन्हें जो इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए संगठन को धन्यवाद देने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। तथा हमेशा संगठन हित में कार्य करूंगा। वर्मा ने कहा वह संगठन के साथ मिलकर नगरों व कस्बों के विकास के लिए कार्य करेंगे। बर्मा ने अपने समर्थकों ,भाजपा कार्यकर्ताओं ,व्यापारियों व लोहाघाट नगर की जनता को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया।उन्होंने कहा लोगों को जो उनसे आशाएं हैं वह उस पर खरा उतरने का हमेशा प्रयास करेंगे तथा नगर की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उसके समाधान के लिए कार्य करेंगे। वर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में भारी जोश नजर आया समर्थको ने गोविंद वर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए। स्वागत कार्यक्रम में भैरव दत्त राय ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, राजू गढ़कोटी, सचिन जोशी, सतीश मुरारी ,नानू वर्मा ,पप्पू वर्मा, रविंद्र देव गिरीश कुवर ,बलवंत गिरी, सभासद सुरेश फर्त्याल,योगेश जोशी, निर्मला पांडे ,पुष्पा पाटनी, चंद्रकला महरा, टीका देव खर्कवाल ,दानू सुतेड़ी ,विवेक ओली, चंद्रशेखर उप्रेती ,केदार दत्त भट्ट,दीपक जोशी, वसंत मुरारी ,गोविंद बोहरा, मनोज गर्ग , मनोज राय सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें