Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एबट माउंट बर्डिंग हब की ओर अग्रसर, 52 पक्षी प्रजातियों का हुआ वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 19, 2026

एबट माउंट बर्डिंग हब की ओर अग्रसर, 52 पक्षी प्रजातियों का हुआ वैज्ञानिक दस्तावेजीकरणचम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अंतर्गत 19 व 20 फरवरी को एबट माउंट वन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में दो दिवसीय पक्षी जैव विविधता आकलन एवं प्रलेखन कार्यक्रम का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम अधिकारी "मोनिका पाल" खंड विकास अधिकारी पाटी ने बताया कि एबट माउंट क्षेत्र पक्षी विविधता की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील है और इसे एक उभरते हुए बर्डिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है।इस पहल से न केवल क्षेत्र की पारिस्थितिकीय महत्ता उजागर होगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन, स्वरोजगार एवं प्रकृति-आधारित गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पाई जाने वाली पक्षी प्रजातियों का वैज्ञानिक आकलन, प्रजातियों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण तथा भविष्य में प्रकृति पर्यटन एवं बर्डिंग गतिविधियों के सुदृढ़ विकास हेतु आधारभूत आंकड़ों का संकलन करना है।कार्यक्रम के अंतर्गत अनुभवी पक्षी विशेषज्ञों की 15 सदस्यीय टीम द्वारा पूर्व निर्धारित चार रूट्स पर ट्रांसेक्ट पद्धति के माध्यम से सुनियोजित सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान कुल 52 पक्षी प्रजातियों का अवलोकन एवं पहचान की गई। प्रत्येक प्रजाति की संख्या, आवास, व्यवहार एवं उपस्थिति संबंधी विस्तृत विवरण दर्ज कर प्रारंभिक जैव विविधता विश्लेषण हेतु चेकलिस्ट तैयार की गई।एबट माउंट क्षेत्र पारिस्थितिकीय दृष्टि से अत्यंत समृद्ध एवं संभावनाशील है। यहां की विविध वनस्पति एवं प्राकृतिक वातावरण इसे एक उभरते हुए बर्डिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए उपयुक्त बनाते हैं।इस पहल से न केवल क्षेत्र की जैव विविधता का वैज्ञानिक दस्तावेज तैयार होगा, बल्कि प्रकृति-आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही, जनमानस में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता को भी सुदृढ़ किया जा सकेगा।विशेषज्ञ दल में बची सिंह बिष्ट, राजेश भट्ट, सुबेंदु शर्मा, नवीन उपाध्याय, विवेक रावत, दीप मेलकानी, हिमांशु तिरवा, भास्कर सती सहित अन्य सदस्य सम्मिलित रहे।

जरूरी खबरें