Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, लोहाघाट की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

Laxman Singh Bisht

Thu, May 29, 2025

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, लोहाघाट की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्नराजीव गांधी नवोदय विद्यालय, लोहाघाट की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आज जिलासभागार, चम्पावत में जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं विद्यालय की शैक्षणिक, भौतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में अवगत कराया गया कि विद्यालय की अनुमोदित छात्र संख्या 300 है, जिसमें वर्तमान में 216 छात्र अध्यनरत हैं, जिनमें से 122 छात्राएं हैं। आगामी सत्र में कक्षा 6 में 57 विद्यार्थियों का प्रवेश प्रस्तावित है। विगत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धि उल्लेखनीय रही, जहाँ कक्षा 10 का परिणाम शत-प्रतिशत तथा कक्षा 12 का परिणाम 97 प्रतिशत रहा शिक्षकीय पदों की स्थिति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पी.जी.टी. के 11 स्वीकृत पदों में से 9 पदों पर शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि टी.जी.टी. के सभी 14 पद भरे हुए हैं।इस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि कंप्यूटर साइंस एवं वाणिज्य विषयों के रिक्त पदों का सृजन शीघ्र कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यालय एवं आवासीय भवनों में जल आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रहे तथा बच्चों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाई जाएं। सभी छात्रों के हेल्थ कार्ड बनाए जाएं एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।बच्चों के समग्र विकास हेतु उन्हें एक्सपोजर विज़िट पर ले जाने, ओपन एयर जिम की स्थापना, करियर काउंसलिंग, ओरिएंटेशन प्रोग्राम्स एवं पुस्तकें उपलब्धता जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश भी दिए ।इसके अतिरिक्त सभी शिक्षकों के लिए समय-समय पर डाइट आधारित प्रशिक्षण आयोजित करने पर भी बल दिया गया।जिलाधिकारी ने जल संस्थान को निर्देशित किया कि वे विद्यालय एवं आस-पास की दीर्घकालिक जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार कर एक माह के भीतर प्रस्तुत करें*l।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा “राजीव गांधी नवोदय विद्यालय जैसी आवासीय शिक्षण संस्थाएं दूरस्थ क्षेत्रों के मेधावी छात्रों के लिए ज्ञान, अनुशासन और समग्र विकास का केंद्र हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और व्यापक अवसर मिलें, जिससे वे आत्मनिर्भर, जागरूक और देश के निर्माण में सहभागी बन सकें।lबैठक में उप जिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, उप कोषाधिकारी लोहाघाट गणेश दत्त चौथिया, प्रधानाचार्य कमल किशोर तिवारी एडवोकेट नवीन मुरारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें