Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शहीद लैस नायक श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग को बरसों से डामरीकरण का इंतजार। ग्रामीणों का प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 31, 2025

शहीद लैस नायक श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग को बरसों से डामरीकरण का इंतजार।

ग्रामीणों का सड़क में डामरी करण की मांग को लेकर प्रदर्शन।

ग्रामीणों ने कहा शहीद के नाम का किया जा रहा है अपमान। बरसों से सड़क पड़ी है बदहाल कोई नहीं ले रहा है सुध ।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चोमेल के चामी गांव के कारगिल युद्ध के अमर शहीद लैसनायक श्याम सिंह बिष्ट के नाम से बनी चामी खेती लीदू सड़क बरसों से बदहाल हालत में है।पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। चामी के पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर ने बताया सड़क की बदहाली को लेकर गांव वासियों मे लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के खिलाफ काफी आक्रोश है। पूर्व प्रधान महर ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा 31 अक्टूबर तक सड़कों के गड्ढे भरने व उनके सुधारीकरण के निर्देश दिए गए थे। पर शहीद के नाम से बनी इस सड़क का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। आज बदहाल सडक पर भडके ग्रामीणों ने पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर के नेतृत्व में गांव वासियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के खिलाफ बदहाल सड़क में खड़े होकर प्रदर्शन किया तथा शासन प्रशासन से जल्द शहीद के नाम से बनी सड़क पर डामरीकरण करने की मांग की। पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह महर व ग्रामीणों ने बताया आज से 10 से 12 साल पूर्व इस सड़क का निर्माण कार्य किया गया था तथा क्षेत्र के शहीद को सम्मान देने के लिए सड़क का नाम लैस नायक श्याम सिंह बिष्ट के नाम पर रखा गया और उनके नाम का बोर्ड भी सड़क लगाया गया। उन्होंने बताया तब से इस सड़क की सुध नहीं ली गई पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं ।इस बदहाल मार्ग में यात्रा करने में ग्रामीणों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पूर्व प्रधान ने कहा कई बार लोक निर्माण विभाग व प्रशासन के अधिकारियों से शहीद के नाम का मान रखते हुए इस सड़क में डामरीकरण व सुधारीकरण की मांग की गई पर कोई संज्ञान आज तक नहीं लिया गया। उन्होंने कहा सिर्फ शहीद के नाम का बोर्ड लगाने से शहीद का सम्मान नहीं होता है। पूर्व प्रधान व ग्रामीणों ने शासन प्रशासन और लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से जल्द से जल्द सड़क में डामरीकरण करने की मांग की है ।कहा अगर उनकी मांग अब नहीं मानी गई तो क्षेत्र के सभी ग्रामीण डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने में अमर सिंह ,रमेश राम, कल्याण राम ,पुष्पा देवी, रविन्द्र राम ,रितिक महर ,बबीता देवी ,पुष्कर सिंह ,गीता देवी ,मधी देवी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें