Wednesday 18th of March 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:सोशल मीडिया पर पुलिस के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बाराकोट:बेड़ा बेडवाल के होनहार छात्र आदित्य का जवाहर नवोदय के लिए चयन

धारचूला:तवाघाट लिपूलेख सड़क पर बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से जेसीबी चालक दबा

चंपावत:जनता की मांग पर सीएम धामी की पहल: टनकपुर में पासपोर्ट केंद्र खोलने का किया अनुरोध

लोहाघाट:सीमांत के रा0प्रा0 विद्यालय पासम के छात्र मनोज का जवाहर नवोदय में चयन जिले मे चौथा स्थान।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीमांत के रा0प्रा0 विद्यालय पासम के छात्र मनोज का जवाहर नवोदय में चयन जिले मे चौथा स्थान।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 18, 2026

रा0प्रा0 विद्यालय पासम के छात्र मनोज का जवाहर नवोदय में चयन जिले मे चौथा स्थान।

सीमित संसाधनों के बावजूद सीमावर्ती क्षेत्र के छात्र ने हासिल की शानदार उपलब्धि चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे रा0 प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र मनोज सिंह पुत्र दशरथ सिंह ने जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा 91.25 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण कर जनपद में चौथा स्थान हासिल किया। सीमित संसाधनों के बावजूद मनोज ने अपने विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। मनोज की इस शानदार उपलब्धि पर सीमांत क्षेत्र में खुशी की लहर है। मनोज की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृपाल सिंह,सहायक अध्यापक देवेंद्र कोहली, ग्राम प्रधान पासम चंद्रकांत तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुल्ला त्रिलोक सिंह सहित समस्त जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र वासियों ने मनोज को बधाइयां देते हुए उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी है। कहा मनोज ने सीमित संसाधनों के बावजूद सीमावर्ती क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है।

जरूरी खबरें