Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: राईकोट मैदान में 3 नवंबर से 18 नवंबर तक लगेगा मां झूमांधूरी उत्सव।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 1, 2025

लोहाघाट राईकोट मैदान में 3 नवंबर से 18 नवंबर तक लगेगा मां झूमांधूरी उत्सव।

बच्चों के मनोरंजन के लिए लग रहे है झूले चरखे उत्सव में लगेंगी 70 से अधिक दुकानें।

उत्सव को लेकर क्षेत्रीय जनता में उत्साह। लोहाघाट की नगर व ग्रामीण क्षेत्र की जनता के मनोरंजन के लिए लोहाघाट की राईकोट ग्राम सभा के एम0जे होटल के सामने ब्लैत खेल मैदान में राईकोट ग्राम सभा के सहयोग से 03 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक 16 दिनी मां झूमांधुरी उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। मेले को लेकर आयोजकों की जोरदार तैयारी चल रही है। मेला आयोजकों ने बताया मेले में बच्चों व जनता के मनोरंजन के लिए बड़े व छोटे झूले चरखे लगाई जा रहे हैं। आयोजकों ने बताया इसके अलावा 70 से अधिक विभिन्न प्रकार की दुकाने मेले में लगाई जाएंगी जिनमें गर्म व फैंसी चादरे , गर्म खोल ,फैंसी परदे , कुशन ,कंबल,क्रोकरी ,बर्तन ,लेडिस गारमेंट्स, जेंट्स गारमेंट्स ,बच्चों के खिलौने ,कॉस्मेटिक आदि की विभिन्न दुकाने लगाई जाएंगी। मेले में जनता के मनोरंजन के लिए कई अन्य चीज उपलब्ध रहेगी। राईकोट ग्राम सभा व मेला आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

उन्होंने कहा मेले में जनता को नए-नए आइटम उचित दामों में उपलब्ध कराए जाएंगे। वही मेले को लेकर क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह नजर आ रहा है। लोग मेला लगने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जरूरी खबरें