Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में धूम धाम व श्रद्धा भाव से सुहागन महिलाओं ने मनाया बट सावित्री व्रत। सुबह से मंदिरों में भारी भीड़

बाराकोट:बच्चे को सपने में काटा कुत्ते ने बच्चा इंजेक्शन लगवाने पहुंचा अस्पताल। डॉक्टर हुए हैरान

बाराकोट के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी का निधन

चंपावत:जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपांगी का निधन चंपावत शिक्षा विभाग में शोक की लहर

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लॉ कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का गांधी मूर्ति के आगे तीन दिवसीय धरना शुरू।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 17, 2026

लॉ कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का तीन दिवसीय धरना शुरू।

2012 में मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद आज तक नहीं खुल पाया लॉ कॉलेज।

लॉ करने के लिए दूसरे शहरों के चक्कर काट रहे हैं युवा।

गरीब का बेटा नहीं बन पा रहा है वकील या जज।लोहाघाट।वर्ष 2012-13 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के द्वारा लोहाघाट महाविद्यालय में लॉ कॉलेज खोलने की घोषणा लोहाघाट के रामलीला मंच से की थी। जो आज बरसो बाद भी घोषणा की घोषणा रह गई है। आज जिले के कई युवा लौ कर वकालत में अपना भविष्य ढूंढ रहे हैं या न्यायिक सेवा में जाना चाहते हैं। पर जिले में लॉ कॉलेज ना होने के कारण उनके सपने सपने ही रह जाते हैं। जो युवा लौ कर रहे हैं उन्हें काफी मोटी रकम खर्च कर दूसरे शहरों के कॉलेज से लॉ करना पड़ रहा है। गरीब व सामान्य वर्ग का बच्चा वकील या जज नहीं बन पा रहा है। मामले को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने आज मंगलवार से समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में लोहाघाट के गांधी चौक में गांधी मूर्ति के सामने लॉ कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के इस आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन ,पूर्व सैनिक लीग संगठन, यूकेडी ,कांग्रेस तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा अपना समर्थन दिया गया है तथा छात्र हित को देखते हुए उनके आंदोलन को जनहित का मुद्दा बताया तथा शासन प्रशासन से जल्द से जल्द लोहाघाट में लॉ कॉलेज खोलने की मांग की। मामले में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व समिति सदस्यों ने कहा मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की घोषणा के बावजूद आज 12 साल बाद भी लोहाघाट में लॉ कॉलेज का न खुलना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है ।जिसका खामिया आज जिले के युवा भुगत रहे हैं। कहा आज कई युवा वकालत में अपना भविष्य बनाना चाहते है पर जिले में कोई लॉ कॉलेज ना होने से उनके सपने सपने ही रह गए हैं ।गरीब तबके का बच्चा आज जज व वकील बनने की नहीं सोच सकता है। क्योंकि दूसरे शहरों में जाकर लॉ करने में उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति आड़े आ रही है। गरीब मां-बाप अपने बच्चों के जज व वकील बनने के सपने को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। विपिन गोरखा ने कहा यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद भी इस छात्र हित के मुद्दे को दबा दिया गया है छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा सरकार रोजगार तो नहीं दे पा रही है पर जो बच्चे वकील बनकर स्वरोजगार करना चाहते हैं उसके लिए भी उनके पास जिले मे साधन नहीं है। गोरखा ने कहा उनके द्वारा लॉ कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर तीन दिवसीय धरना आज से शुरू किया गया है। गोरखा ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द सरकार लोहाघाट में लॉ कॉलेज निर्माण नहीं करती है तो लोहाघाट विकास संघर्ष समिति उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं व अभिभावकों से छात्र हित को देखते हुए अधिक से अधिक संख्या में आकर उनके आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। मामले में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। मालूम हो पूर्व में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए धरना दे चुकी है।प्रदर्शन में शैलेंद्र राय ,राजू भैया, प्रहलाद सिंह मेहता, लोकेश पांडे ,राजकिशोर शाह, दीपक शाह ,किसान यूनियन जिला अध्यक्ष नवीन करायत ,मोहन चंद्र पांडे, पूर्व सैनिक लीग संगठन जिला अध्यक्ष कैप्टन आर 0एस0 देव, अक्षत ओली, अजय गोरखा, प्रकाश चंद्र पुनेठा, दीपक शाह, सुनील , ललित शाह आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें